DDA Demolition Drive: डीडीए ने रैट माइनर वकील हसन का घर गिराया, सिलक्यारा टनल में फंसे 41 मजदूरों को बचाने में थे शामिल- VIDEO
DDA ने बुधवार को खजूरी खास इलाके में अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया. इस दौरान DDA ने बुलडोजर से कई घरों को ढहा दिया. इस कार्रवाई में उत्तराखंड के सिलक्यारा सुरंग से 41 लोगों की जान बचाने वाले 'रैट होल माइनर' वकील हसन भी बेघर हो गए हैं.
DDA Demolition Drive: दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने बुधवार को खजूरी खास इलाके में अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया. इस दौरान DDA ने बुलडोजर से कई घरों को ढहा दिया. इस कार्रवाई में उत्तराखंड के सिलक्यारा सुरंग से 41 लोगों की जान बचाने वाले 'रैट होल माइनर' वकील हसन भी बेघर हो गए हैं. उनका भी घर इसी बस्ती में था. बता दें, नवंबर 2023 में उन्हें अपनी टीम के साथ उत्तरकाशी की सिल्कयारा सुरंग में फंसे हुए 41 श्रमिकों को बचाने के लिए सम्मानित किया गया था.
पीड़ित रैट होल माइनर वकील हसन ने बताया कि बिना किसी पूर्व सूचना के DDA ने ये ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की है. वहीं, DDA के अधिकारियों का कहना है कि पूर्व सूचना दिए जाने के बाद यह अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया.
वीडियो देखें:
#WATCH | Delhi: House of one of the rat miners, who were part of Uttarkashi tunnel rescue operation, razed during an anti-encroachment drive by DDA (28/02) pic.twitter.com/3069wrOAi9
— ANI (@ANI) February 29, 2024
Delhi Development Authority (DDA) demolished the house of Vakil Hassan, one of the rat miners, who saved 41 workers in the Silkiyara tunnel in Uttarkashi. pic.twitter.com/RwQokFqJcz
— Sudhir Chaudhary (@sudhirchaudhary) February 28, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 29, 2024 11:21 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

