देश

खौफनाक! महिलाओं की फोटो से कपड़े हटा रहे AI ऐप्स, 2.4 करोड़ लोगों ने किया इस्तेमाल

एक रिपोर्ट के मुताबिकAI के जरिए महिलाओं की नग्न तस्वीरें क्रिएट करने वाले ऐप्स और वेबसाइट्स की पॉपुलैरिटी तेजी से बढ़ रही है.

खौफनाक! महिलाओं की फोटो से कपड़े हटा रहे AI ऐप्स, 2.4 करोड़ लोगों ने किया इस्तेमाल
(Photo : X)

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस AI का इस्तेमाल कई गलत कामों में हो रहा है. Graphika नाम की सोशल नेटवर्क एनालिसिस कंपनी ने इस बारे में एक रिपोर्ट पेश की है. रिपोर्ट के मुताबिकAI के जरिए महिलाओं की नग्न तस्वीरें क्रिएट करने वाले ऐप्स और वेबसाइट्स की पॉपुलैरिटी तेजी से बढ़ रही है.

सितंबर महीने में 2.4 करोड़ यूजर्स ने इस तरह की वेबसाइट्स पर विजिट किया है. इनमें से ज्यादातर 'न्यूडिफाई' सर्विसेस की मार्केटिंग के लिए इसका इस्तेमाल किया जा रहा है. इस साल की शुरुआत से अब तक इस तरह के लिंक्स के ऐड्स में 2400 परसेंट का इजाफा हुआ है.

ये ऐप्स AI का इस्तेमाल तस्वीर को रिक्रिएट करने के लिए करती हैं, जिसमें किसी शख्स के कपड़ों को रिमूव किया जा सकता है. इनमें से बहुत सी सर्विसेस सिर्फ महिलाओं की फोटो पर काम करती हैं. इनका इस्तेमाल डीपफेक पॉर्नोग्राफी में किया जाता है.

 

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 09, 2023 10:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).