67 Trains Cancelled: बिपरजॉय को लेकर IMD का अलर्ट, तूफ़ान चक्रवात के चलते पश्चिम रेलवे की 67 ट्रेनें 15 जून तक रद्द
चक्रवाती तूफान बिपरजॉय तेजी के साथ समुद्र में आगे बढ़ रहा है. जिसके चलते रविवार से ही तेज हवा के साथ समुद्र में ऊंची- ऊंची लहरे उठ रही है. तूफ़ान बिपरजॉय के बारे में कहा जा रहा है कि जिस तरह से यह तूफ़ान आगे बढ़ रहा है. वह खासकर महाराष्ट्र और गुजरात को काफी नुकसान पहुंचा सकते हैं. तूफ़ान बिपरजॉय को देखते हुए ही 67 ट्रेनें रद्द कर दी गईं
67 Trains Cancelled: चक्रवाती तूफान बिपरजॉय तेजी के साथ समुद्र में आगे बढ़ रहा है. जिसके चलते रविवार से ही तेज हवा के साथ समुद्र में ऊंची-ऊंची लहरे उठ रही है. तूफ़ान बिपरजॉय के बारे में कहा जा रहा है कि जिस तरह से यह तूफ़ान आगे बढ़ रहा है. वह खासकर महाराष्ट्र और गुजरात को काफी नुकसान पहुंचा सकते हैं. तूफ़ान बिपरजॉय को देखते हुए ही पश्चिम रेलवे की 67 ट्रेनें रद्द कर दी गईं. पश्चिम रेलव ने सोमवार (12 जून) को जारी सूचना में कहा कि बिपारजॉय के चलते 67 ट्रेनें रद्द की गई हैं. मंगलवार (13 जून) से 15 जून तक साइक्लोन के चलते 95 ट्रेनें रद्द रहेंगी. कहा जा रहा है कि तूफ़ान बिपरजॉय का असर विमान के आवाजाही पर भी देखने को मिल सकता है.
बताना चाहेंगे कि चक्रवाती तूफान बिपरजॉय को लेकर भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने गुजरात के सभी बंदरगाहों के लिए एक एडवाइजरी जारी की है. इसमें अरब सागर में एक गहरे दबाव के चक्रवाती तूफान बिपरजॉय में तब्दील होने पर दूरवर्ती चेतावनी (डीडब्ल्यू दो) सिग्नल को फहराने का निर्देश दिया है. आईएमडी के अनुसार, तूफान उत्तर की ओर स्थानांतरित हो गया है और तटीय क्षेत्रों के लिए संभावित जोखिम बन सकता है.
Tweet:
67 trains have been cancelled, in view of cyclone 'Biparjoy' says CPRO Western Railway. pic.twitter.com/Pe44DJgdqn
— ANI (@ANI) June 12, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 12, 2023 09:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

