देश

Cyclone Biparjoy Impact: चक्रवात ‘बिपारजॉय’ का असर, गुजरात में 22 घायल, 940 गांव अंधेरे में डूबे, 524 पेड़ उखड़े (See Pics and Videos)

चक्रवात ‘बिपारजॉय’ अरब सागर में 10 दिनों तक छाये रहने के बाद गुरुवार को गुजरात के कच्छ जिले में जखौ बंदरगाह के नजदीक दस्तक दे दी. चक्रवात ‘बिपारजॉय’ समुद्र में टकराने से गुजरात में बड़ा नुकसान हुआ है

Cyclone Biparjoy Impact: चक्रवात ‘बिपारजॉय’ का असर, गुजरात में  22 घायल, 940 गांव अंधेरे में डूबे, 524 पेड़ उखड़े  (See Pics and Videos)

Cyclone Biparjoy Impact: चक्रवात ‘बिपारजॉय’ अरब सागर में 10 दिनों तक छाये रहने के बाद गुरुवार को गुजरात के कच्छ जिले में जखौ बंदरगाह के नजदीक दस्तक दे दी. चक्रवात ‘बिपारजॉय’ समुद्र में टकराने से गुजरात में बड़ा नुकसान हुआ है. गुरुवार देर रात अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि चक्रवात ‘बिपारजॉय’ की वजह से 22 लोग घायल हो गए. वहीं बड़ी संख्या में बिजली के खंभे और पेड़ उखड़ गए. क्योंकि चक्रवाती तूफान बिपारजॉय 'बहुत गंभीर' था. इसके अलावा, 23 जानवरों की भी मौत हुई है. भारी बारिशके साथ-साथ तेज हवाएंओं की वजह से गुजरात में विभिन्न स्थानों पर 524 से अधिक पेड़ और बिजली के खंभे गिर गए हैं, जिससे लगभग 940 गांवों में बिजली की आपूर्ति ठप हो गई है.

चक्रवाती तूफान 'बिपरजॉय' के चलते गुरजत में गुरुवार को एक बड़ा हादसा होते- होते टल गया. इंडिगो का एक विमान गुरुवार को अहमदाबाद हवाईअड्डे पर उतरने की कोशिश के दौरान पिछले हिस्से से टकरा गया. जब यह घटना हुई तब, विमान बेंगलुरु से अहमदाबाद जा रहा था. सौभाग्य से, विमान सुरक्षित रूप से उतरा. इससे पहले मंगलवार को इंडिगो के एक विमान को मुंबई हवाईअड्डे पर उतरने की कोशिश के दौरान खराब मौसम का सामना करना पड़ा था.

Tweet:

Video:

Video:

Tweet:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 16, 2023 08:05 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).