Karauli Violence: हिंसा के दौरान मासूम बच्चे सहित 4 जान बचाने वाले कॉन्स्टेबल नेत्रेश शर्मा बने देश के हीरो, अब बनेंगे हेड कॉन्स्टेबल
राजस्थान के करौली में शनिवार को फैली हिंसा (Karauli Violence) के बीच एक ऐसी तस्वीर सामने आई जिसने हर किसी का दिल जीत लिया. ये तस्वीर कॉन्स्टेबल नेत्रेश शर्मा (Netresh Sharma) की थी, जिन्होंने आग की लपटों से घिरे इलाके में बेहद जांबाजी से एक मासूम बच्चे के साथ कुल 4 लोगों की जान बचाई.
- Read in
- हिंदी
राजस्थान के करौली में शनिवार को फैली हिंसा (Karauli Violence) के बीच एक ऐसी तस्वीर सामने आई जिसने हर किसी का दिल जीत लिया. ये तस्वीर कॉन्स्टेबल नेत्रेश शर्मा (Netresh Sharma) की थी, जिन्होंने आग की लपटों से घिरे इलाके में बेहद जांबाजी से एक मासूम बच्चे के साथ कुल 4 लोगों की जान बचाई. उनके बच्चे के साथ वाली तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई. हर कोई इस जांबाज जवान की जमकर तारीफ कर रहा.
जांबाज जवान को अब राजस्थान सरकार उपहार में हेड कांस्टेबल का पद दे रही है. सूबे के सीएम अशोक गहलोत ने अपने ट्वीट में लिखा, "करौली में अपना कर्तव्य निभाते हुए 4 लोगों की जान बचाने वाले कांस्टेबल श्री नेत्रेश शर्मा से फोन पर बात कर उन्हें शाबासी दी. श्री नेत्रेश को हेड कांस्टेबल के पद पर पदोन्नत करने का निर्णय किया है. अपनी जान की परवाह ना कर कर्तव्य निभाने वाले श्री नेत्रेश का कार्य प्रशंसनीय है."
करौली में अपना कर्तव्य निभाते हुए 4 लोगों की जान बचाने वाले कांस्टेबल श्री नेत्रेश शर्मा से फोन पर बात कर उन्हें शाबासी दी। श्री नेत्रेश को हेड कांस्टेबल के पद पर पदोन्नत करने का निर्णय किया है। अपनी जान की परवाह ना कर कर्तव्य निभाने वाले श्री नेत्रेश का कार्य प्रशंसनीय है। pic.twitter.com/3p4ekYNYhn
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) April 4, 2022
If courage have a face!
Constable Netresh Sharma ✌ pic.twitter.com/vHv1INvskY— Sajid Yousuf Shah (@TheSkandar) April 4, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 05, 2022 01:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

