'PM मोदी ने 'शिवशक्ति' नाम कैसे रखा? चांद के मालिक नहीं हैं...' कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने उठाए सवाल
राशिद अल्वी ने कहा, 'नरेंद्र मोदी जी को यह अधिकार किसने दिया कि वो चंद्रमा की सतह का नाम रखें? यह हास्यासपद है. इस नामकरण के बाद पूरा विश्व हम पर हंसेगा.
प्रधानमंत्री मोदी ने आज वैज्ञानिकों को संबोधित करते हुए कुछ अहम ऐलान किए. पीएम ने कहा कि चांद की जिस सतह पर चंद्रयान 3 की विक्रम लैंडर उतरा है, उसका नाम अब शिव शक्ति होगा. चंद्रयान-3 के नामकरण पर कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने आपत्ति जताई है. उन्होंने कहा कि हम उस लैंडिंग प्वाइंट के मालिक नहीं हैं जो नाम रख दें.
राशिद अल्वी ने कहा, 'नरेंद्र मोदी जी को यह अधिकार किसने दिया कि वो चंद्रमा की सतह का नाम रखें? यह हास्यासपद है. इस नामकरण के बाद पूरा विश्व हम पर हंसेगा. हम चंद्रमा के मालिक नहीं हैं, उस लैंडिंग प्वाइंट के मालिक नहीं हैं. ऐसा करना भाजपा की आदत रही है. जब से वो सत्ता में आए हैं नाम बदलना उनकी आदत रही है.'
#BreakingNews | चंद्रयान-3 के नामकरण पर कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने जताई आपत्ति, कहा- 'मोदी अपनी विचारधारा थोप रहे हैं, PM का काम सिर्फ राजनीति करना'
#NationalSpaceDay #PMModi #Chandrayaan3 #ISRO #Bengaluru #ShivShakti #Congress #RashidAlvi | @Nidhijourno pic.twitter.com/JS87KPZEgz
— Zee News (@ZeeNews) August 26, 2023
जब कांग्रेस नेता से पूछा गया कि उनके शासन के दौरान जहां चंद्रयान-1 की लैंडिंग हुई थी, उसका नाम जवाहर प्वाइंट रखा गया था. इसका जवाब देते हुए राशि अल्वी ने कहा, 'जवाहर नेहरू की तुलना आप नहीं कर सकते हैं. आज इसरो जो भी है वो पंडित जवाहर लाल नेहरू की बदौलत है'
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 26, 2023 04:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

