देश

Chandrayaan-3: चंद्रयान-3 की सफलता पर NASA ने दी ISRO को बधाई, कहा- इस मिशन में आपका भागीदार बनकर खुश हुई

चंद्रयान-3 की सफलता पर नासा (NASA) के नासा के प्रशासक बिल नेल्सन ने ट्वीट किया, "चंद्रयान-3 के चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफल लैंडिंग के लिए इसरो को बधाई."

Chandrayaan-3: चंद्रयान-3 की सफलता पर NASA ने दी ISRO को बधाई, कहा- इस मिशन में आपका भागीदार बनकर खुश हुई
NASA | Photo: Facebook

भारत ने बुधवार (23 अगस्त) को इतिहास रच दिया है. चंद्रयान-3 चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग कर चुका है. इस सफलता पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ( ISRO) प्रमुख एस सोमनाथ ने कहा कि हमने चांद पर कदम रख लिया है. उन्होंने कहा, ''हमने चंद्रमा पर ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ में सफलता हासिल कर ली है, भारत चांद पर है.'' इस सॉफ्ट लैंडिंग के साथ भारत चांद के दक्षिण ध्रुव पर पहुंचने वाला पहला देश बन गया. वहीं चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग में भारत से पहले सिर्फ अमेरिका, चीन और तत्कालीन सोवियत संघ ही सफलता ही हासिल कर चुके हैं. 'Chand Pe Hai Apun': चंद्रमा पर चंद्रयान-3 की ऐतिहासिक लैंडिंग पर गर्व से झूमें भारतीय, इंटरनेट पर आई मीम्स की बाढ़.

चंद्रयान-3 की सफलता पर नासा (NASA) के नासा के प्रशासक बिल नेल्सन (Bill Nelson) ने ट्वीट किया, "चंद्रयान-3 के चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफल लैंडिंग के लिए इसरो को बधाई और चंद्रमा पर अंतरिक्ष यान की सफलतापूर्वक सॉफ्ट-लैंडिंग करने वाला चौथा देश बनने पर भारत को बधाई. हम इस मिशन में आपका भागीदार बनकर खुश हैं."

नासा के प्रशासक ने किया ट्वीट

नासा कैसे बना मिशन का मिशन का हिस्सा

अमेरिका के नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (NASA) और यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ESA) के अंतरिक्ष स्टेशन लैंडर के उतरने के दौरान मिशन संचालन टीम को ट्रैकिंग में सहायता प्रदान की. प्रज्ञान रोवर में 8 पेलोड्स का सेट है, जिसमें से एक NASA का है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 23, 2023 08:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).