Kolhapur Shocker: कोल्हापुर में 6वीं क्लास के स्टूडेंट पर गिरा स्कूल का गेट, हुई मौत, करवीर तहसील के केर्ले गांव में हादसा
कोल्हापुर जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है. जहां स्कूल के एंट्री पर लगा लोहे का गेट 6वीं क्लास के छात्र पर गिर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई. इस घटना से स्कूल में हड़कंप मच गया और घटना के बाद पुरे गांव में अफरा तफरी मच गई.
Kolhapur Shocker: कोल्हापुर जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है. जहां स्कूल के एंट्री पर लगा लोहे का गेट 6वीं क्लास के छात्र पर गिर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई. इस घटना से स्कूल में हड़कंप मच गया और घटना के बाद पुरे गांव में अफरा तफरी मच गई. इस घटना के बाद ग्रामीणों ने स्कूल में हंगामा भी किया.
मृतक विद्यार्थी का नाम स्वरुप माने है. कोल्हापुर जिले के करवीर तहसील के केर्ले गांव में आज सुबह ये हादसा हुआ. जानकारी के मुताबिक हमेशा की तरह आज सुबह स्वरुप स्कूल गया था. इसी दौरान वो गेट के पास आया तो लोहे का गेट टूटकर उसपर गिर पड़ा. इस घटना में उसकी गेट के नीचे दबने से दर्दनाक मौत हो गई. ये भी पढ़े:Kolhapur: सावधान! गणपति आगमन के जुलुस में लेज़र लाइट के कारण लड़के की आंख से निकलने लगा खून, पुलिसकर्मी की आंख भी सूजी, कोल्हापुर की घटना
इस घटना में स्कूल प्रशासन का कहना है की टॉयलेट जाने के समय विद्यार्थी पर गेट गिरा. इस घटना के बाद एक बाद फिर स्कूल की लापरवाही सामने आई है. इस घटना के बाद बच्चे के परिजनों में काफी आक्रोश है. घटना के बाद स्कूल में काफी समय तक तनाव निर्माण हो गया था.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 21, 2024 09:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

