गुजरात के बाद मध्य प्रदेश में भी The Kashmir Files टैक्स फ्री, CM चौहान बोले- दिल दहला देने वाली है कहानी
गुजरात के बाद मध्य प्रदेश ने भी कश्मीरी पंडितों पर बनी फिल्म द कश्मीर फाइल्स को टैक्स फ्री कर दिया है. यह कश्मीरी पंडितों पर आतंकियों के जुल्म की कहानी कहती है.
The Kashmir Files tax Free in Madhya Pradesh: गुजरात के बाद मध्य प्रदेश ने भी कश्मीरी पंडितों पर बनी फिल्म द कश्मीर फाइल्स को टैक्स फ्री कर दिया है. एमपी के सीएम शिवराज सिहं चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan) ने ट्वीट कर कहा "द कश्मीर फाइल्स (The Kashmir Files )90 के दशक में कश्मीरी हिंदुओं के दर्द, पीड़ा, संघर्ष और आघात की दिल दहला देने वाली कहानी है. इसे अधिक से अधिक लोगों देखना चाहिए, इसलिए हमने इसे मध्य प्रदेश राज्य में कर-मुक्त करने का निर्णय लिया है."
कश्मीरी पंडितों के पलायन पर बनी फिल्म द कश्मीर फाइल्स (The Kasmir Files) को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है. लोग इस फिल्म के लिए लेखक-निर्देशक विवेक अग्निहोत्री की खूब तारीफ कर रहे हैं. फिल्म में 1990 के दशक की कश्मीर घाटी को दिखाया गया है. यह कश्मीरी पंडितों पर आतंकियों के जुल्म की कहानी कहती है.
Both Pallavi Joshi and I are from Madhya Pradesh. And the kind of love and support that has come from MP for #TheKashmirFiles is overwhelming. Thanks a lot @ChouhanShivraj ji. You have always given priority to common people. You are a true Mama ji. 🙏🙏🙏 https://t.co/Mf3sJyIdV4
— Vivek Ranjan Agnihotri (@vivekagnihotri) March 13, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 13, 2022 04:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

