CM Nitish Kumar Gift To Women: सीएम नीतीश कुमार का तोहफा, उद्यमी योजना के तहत महिलाओं को मिलेगा 5 लाख रुपए का अनुदान और 5 लाख तक का कर्ज
बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने उद्यमी योजना के तहत राज्य की महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है. सरकार के तरफ से दिए गए तोहफे में सभी वर्ग की महिलाओं को रोजगार शुरू करने के लिए 5 लाख रुपये का अनुदान और 5 लाख रुपये तक का कर्ज दिया जायेगा.
CM Nitish Kumar Gift To Women: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत महिलाओं को रोजगार शुरू करने को लेकर बड़ा तोहफा दिया है. सरकार की तरफ से दिए गए तोहफे में उद्यमी योजना के तहत सभी वर्ग की महिलाओं को रोजगार शुरू करने के लिए 5 लाख रुपये का अनुदान और 5 लाख रुपये तक का कर्ज दिया जायेगा.
बता दें कि बिहार सरकार ने उद्यमी योजना के लिए 102 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया है. इस योजना के तहत 10 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि में से 5 लाख रुपये अनुदान के रूप में और 5 लाख रुपये ब्याज मुक्त ऋण के रूप में प्रदान किए जाएंगे. यह योजना उद्योगों को बढ़ावा देकर बेरोजगारी दर में कमी लाने को लेकर सरकार का यह कदम है.
उद्यमी योजना के अंतर्गत सभी वर्ग के महिलाओं को 5 लाख रुपये का अनुदान और 5 लाख रुपये तक की ऋण की सुविधा - @NitishKumar@officecmbihar@ShahnawazBJP#BiharSCAndSTWelfareDept#BiharBCAndEBCWelfareDept pic.twitter.com/WmqvyWb1Ye
— IPRD Bihar (@IPRD_Bihar) July 25, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 25, 2022 05:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

