देश

Amit Shah On CAA: नागरिकता संशोधन पर बोले अमित शाह- कोई नहीं रोक सकता, हम इसे लागू करके रहेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नागरिकता (संशोधन) को लेकर बड़ा बयान दिया है. गृह मंत्री ने दो टूक कहा कि हमें इसे लागू करेंगे.

Amit Shah On CAA: नागरिकता संशोधन पर बोले अमित शाह- कोई नहीं रोक सकता, हम इसे लागू करके रहेंगे
Amit Shah | ANI

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नागरिकता (संशोधन) को लेकर बड़ा बयान दिया है. गृह मंत्री ने दो टूक कहा कि हमें इसे लागू करेंगे. बुधवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में एक रैली को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा, 'नागरिकता (संशोधन) कानून देश का कानून है, इसे कोई नहीं रोक सकता और हम इसे लागू करेंगे. नागरिकता संशोधन को लेकर उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी इसका विरोध कर रही हैं, लेकिन कोई भी इसके कार्यान्वयन को नहीं रोक सकता है.

अमित शाह ने कहा कि बंगाल की जनता ने तय कर दिया है कि अगली सरकार बीजेपी की बन रही है. उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान सबसे ज्यादा हिंसा बंगाल में होती है. बंगाल में घुसपैठियों को नहीं रोका जा रहा. बंगाल आज बम धमाकों से गूंज रहा है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 29, 2023 02:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).