जरुरी जानकारी

Chennai Airport: चक्रवाती तूफान मिचौंग का असर, भारी बारिश के कारण चेन्नई एयरपोर्ट पर परिचालन ठप.. कई उड़ानों पर पड़ा असर

चक्रवाती तूफान मिचौंग के कारण हो रही भारी बारिश की वजह से चेन्नई एयरपोर्ट पर परिचालन ठप हो गया है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक, चेन्नई एयरपोर्ट पर दो घंटे के लिए फ्लाइट ऑपरेशंस प्रभावित रहेंगे. इसके अलावा चक्रवाती तूफान मिचौंग की वजह से यहां 23 फ्लाइट्स रद्द कर दिए गए हैं.

Chennai Airport: चक्रवाती तूफान मिचौंग का असर, भारी बारिश के कारण चेन्नई एयरपोर्ट पर परिचालन ठप.. कई उड़ानों पर पड़ा असर

Cyclone Michaung: चक्रवाती तूफान मिचौंग के कारण हो रही भारी बारिश की वजह से चेन्नई एयरपोर्ट (Chennai Airport) पर परिचालन ठप हो गया है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक, चेन्नई एयरपोर्ट पर दो घंटे के लिए फ्लाइट ऑपरेशंस प्रभावित रहेंगे. इसके अलावा चक्रवाती तूफान मिचौंग की वजह से यहां 23 फ्लाइट्स रद्द कर दिए गए हैं. चक्रवात मिचौंग के असर की वजह से चेन्नई में उतरने वाली दस उड़ानों को बेंगलुरु की ओर शिफ्ट कर दिया गया है. चेन्नई से इंदौर, पुणे, बेंगलुरु, अंडमान, दिल्ली, मदुरै, लंदन, मस्कट, कुआलालंपुर और कुवैत जाने वाली कुल 17 आउटबाउंड उड़ानों के साथ-साथ 15 इनबाउंड उड़ानों में काफी देरी हुई है.

देखें ट्वीट-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 04, 2023 10:12 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).