देश

Free Ration Scheme: केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, दिसंबर 2023 तक गरीबों को मुफ्त में मिलेगा 5 किलो अनाज

खाद्य सुरक्षा अन्नदाता योजना के तहत 81.35 करोड़ लोगों को 35 किलो अनाज मुफ्त में मिलेगा. बाकी लोगों को 5 किलो अनाज सब्सिडाइज्ड दरों पर मिलता था, उन्हें मुफ्त उपलब्ध कराया जाएगा.

Free Ration Scheme: केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, दिसंबर 2023 तक गरीबों को मुफ्त में मिलेगा 5 किलो अनाज

Free Ration Scheme: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) की अध्यक्षता में आज हुई कैबिनेट बैठक में गरीबों और किसानों के लिए बड़े फैसले लिए गए हैं. कैबिनेट ने अब एक साल के लिए मुफ्त राशन योजन को बढ़ा दिया है. अब 31 दिसंबर 2023 तक मुफ्त में अनाज मिलेगा. नेशनल फूड सिक्योरिटी एक्ट के तहत गरीबों मुफ्त में अनाज उपलब्ध मिलेगा.

कैबिनेट बैठक के फैसलों की जानकारी केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और पीयूष गोयल ने दी. पीयूष गोयल ने कहा, खाद्य सुरक्षा अन्नदाता योजना के तहत 81.35 करोड़ लोगों को 35 किलो अनाज मुफ्त में  मिलेगा. बाकी लोगों को 5 किलो अनाज सब्सिडाइज्ड दरों पर मिलता था, उन्हें मुफ्त उपलब्ध कराया जाएगा. मुफ्त अनाज  का पूरा खर्चा केंद्र सरकार उठाएगी. फूड सब्सिडी पर 2 लाख करोड़ रुपये का खर्च आएगा. गरीबों से कुछ नहीं लिया जाएगा.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 23, 2022 09:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).