Ripudaman Singh Malik Shot Dead: सिख नेता रिपुदमन सिंह मलिक की गोली मारकर हत्या, 1985 के विमान बम धमाके में आया था नाम
1985 में कनिष्क एयर इंडिया बम विस्फोट के आरोपी रिपुदमन सिंह मलिक की कनाडा में गोली मारकर हत्या कर दी गई है.
Ripudaman Singh Malik Shot Dead: 1985 में कनिष्क एयर इंडिया बम विस्फोट के आरोपी रिपुदमन सिंह मलिक की कनाडा में गोली मारकर हत्या कर दी गई है. शुक्रवार सुबह साढ़े 9 बजे गोलियां चलने की आवाज आई थी. तब एक गोली रिपुदमन सिंह मलिक को भी लगी थी और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया.
1985 के बम धमाके में रिपुदमन सिंह मलिक का नाम सामने आया था, लेकिन बाद में 2005 में उन्हें उस मामले में बरी कर दिया गया. कई सालों तक उन पर खालिस्तानी होने के आरोप लगते रहे. लेकिन फिर उस घटना के 20 साल बाद कोर्ट ने उन्हें और उनके साथियों को बरी कर दिया और उन्हें निर्दोष पाया गया.
साल 1985 में 23 जून को एयर इंडिया फ्लाइट कनिष्क-182 कनाडा के टोरंटो से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाली थी. विमान टोरंटो से रवाना तो हुआ, लेकिन यूरोप की सीमा में घुसते ही कुछ देर बाद 329 यात्रियों से भरे इस विमान में जोरदार धमाका हुआ. उस समय विमान करीब 31 हजार फीट की ऊंचाई में उड़ रहा था.
Ripudaman Singh Malik, the man acquitted in the 1985 Air India flight AI 182 bombing, Shot dead near 128 and 82 in Surrey this morning #RipudamanSinghMalik pic.twitter.com/PhsNyFrutg
— Gagandeep Singh (@Gagan4344) July 14, 2022
Ripudaman Singh Malik, Acquitted Accused in Kanishka Air India Bombing in 1985, Shot Dead in Canada#RipudamanSinghMalik #RipudamanSingh #Canada #Surrey #CanadaPolice #AirIndiaBombing #shotdead#bombing #Kanishka #AirIndia https://t.co/9KwcfZ9404
— LatestLY (@latestly) July 14, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 15, 2022 12:02 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

