देश

Bengal Ram Navami Violence: अब NIA करेगी पश्चिम बंगाल रामनवमी हिंसा की जांच, कलकत्ता HC ने ट्रांसफर किया केस

कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश टीएस शिवगणनाम की अगुवाई वाली पीठ ने राज्य पुलिस को मामले के कागजात केंद्र सरकार को सौंपने का आदेश दिया, ताकि एनआईए अपनी जांच शुरू कर सके.

Bengal Ram Navami Violence: अब NIA करेगी पश्चिम बंगाल रामनवमी हिंसा की जांच, कलकत्ता HC ने ट्रांसफर किया केस
Bihar Violence (Photo Credit : Twitter)

Bengal Ram Navami Violence: कलकत्ता उच्च न्यायालय ने रामनवमी के दौरान हावड़ा और दलखोला जिलों और पश्चिम बंगाल के अन्य हिस्सों में भड़की हिंसा की जांच एनआईए को ट्रांसफर कर दी है. कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश टीएस शिवगणनाम की अगुवाई वाली पीठ ने राज्य पुलिस को मामले के कागजात केंद्र सरकार को सौंपने का आदेश दिया, ताकि एनआईए अपनी जांच शुरू कर सके.

आपको बता दें कि पिछले महीने रामनवमी के दौरान पश्चिम बंगाल के हावड़ा में हिंसा हुई थी. जिले में दो समूहों के बीच झड़प के दौरान कई वाहनों में आग लगा दी गई थी और पथराव किया गया था. साथ ही दुकानों में भी तोड़फोड़ की गई थी. सिर्फ हावड़ा ही नहीं और भी कई जगहों पर हिंसा हुई थी. इस दौरान कुछ पुलिस वाहनों सहित कई कारों को नुकसान पहुंचा. इसके बाद भीड़ को तितर-बितर करने के लिए सुरक्षाकर्मियों को आंसू गैस के गोले दागने पड़े थे.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 27, 2023 11:18 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).