Buldhana Bus Tragedy: सीएम शिंदे, डिप्टी सीएम फडणवीस दुर्घटनास्थल के बाद पहुंचे बुलढाणा सिविल अस्पताल, घायलों का जाना हाल (Watch Video)
बुलढाना में बीती रात हुए बस हादसे में 25 लोगों की मौत हुई हैं. वहीं कई लोग जख्मी हुए हैं. हादसे के बाद सीएम एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फड़णवीस दुर्घटनास्थल के बाद घायलों का हाल जानने के लिए दोनों नेता बुलढाणा सिविल अस्पताल पहुंचे
Buldhana Bus Tragedy: बुलढाना जिले में समृद्धि महामार्ग एक्सप्रेसवे पर बीती रात हुए बस हादसे में 25 लोगों की मौत हुई हैं. वहीं कई लोग जख्मी हुए हैं. हादसे के बाद सीएम एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस शनिवार को दुर्घटनास्थल पहुंचे. दुर्घटनास्थल का जायजा लेने के बाद घायलों का हाल जानने के लिए दोनों नेता बुलढाणा सिविल अस्पताल पहुंचे. जहां पर सीएम शिदें और सीएम फड़णवीस ने घायलों से मुलाक़ात कर उनके हाल जानने के साथ ही दुर्घटना कैसे ही इसके बारे में भी जाना. खबरों के अनुसार अस्पताल में भर्ती घायलों ने सीएम शिंदे, डिप्टी सीएम फड़णवीस से एक एक करके दुर्घटना के बारे में बताया कि कैसे अचानक रात में करीब डेढ़ बजे चलते चलते बस हादसे की शिकार हो गई और कुछ ही क्षण में तेज से आवाज होने के बाद पूरे बस में आग लग गई.
फिलहाल समृद्धि महामार्ग एक्सप्रेसवे पर यह हादसा कैसे हुआ. सीएम एकनाथ शिंदे ने घटना के जांच के आदेश दे दिए हैं. कहा जा रहा है जांच के बाद ही असली वजह सामने आ सकती है. क्योंकि बस के ड्राइवर का कहना है कि टायर फटने से हुआ है. लेकिन शुरुआती जांच में अब तक जो बात सामने आ रही है. उसके अनुसार टायर फटने से हादसा नहीं, बल्कि हादसे ही असली वजह तेज रफ़्तार हो सकती है. क्योंकि सड़क पर कुछ भी ऐसा निशान नहीं मिला है. वहीं इससे पहले मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए प्रत्येक मृतक के परिजनों के लिए 5 लाख रुपये का मुआवजा और घायलों के लिए मुफ्त इलाज की घोषणा की है.
Video:
#WATCH | Buldhana bus tragedy | Maharashtra CM Eknath Shinde and Deputy CM Devendra Fadnavis reach Buldhana Civil Hospital where injured patients have been admitted.
25 people died and 8 people sustained injuries in the bus accident. pic.twitter.com/hXRDY1nHwP
— ANI (@ANI) July 1, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 01, 2023 02:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

