देश

Bulandshahr Shocker: दिनदहाड़े बच्ची के अपहरण की कोशिश, CCTV में कैद हुए किडनैपर्स; तलाश में जुटी पुलिस (Watch Video)

यूपी के बुलंदशहर में दिनदहाड़े बच्ची का अपहरण करने का मामला सामने आया है. यहां नरसैना थाना क्षेत्र के मोहल्ला कंकरवाला में बाइक सवार किडनैपर्स ने फिल्मी अंदाज में बच्ची का अपहरण कर लिया.

Bulandshahr Shocker: दिनदहाड़े बच्ची के अपहरण की कोशिश, CCTV में कैद हुए किडनैपर्स; तलाश में जुटी पुलिस (Watch Video)
Photo- X

Bulandshahr Shocker: यूपी के बुलंदशहर में दिनदहाड़े बच्ची का अपहरण करने का मामला सामने आया है. यहां नरसैना थाना क्षेत्र के मोहल्ला कंकरवाला में बाइक सवार किडनैपर्स ने फिल्मी अंदाज में बच्ची का अपहरण कर लिया, लेकिन जल्द ही उन्हें पता चला कि उन्होंने गलत बच्ची को अगवा कर लिया है. इस गलती का अहसास होते ही किडनैपर्स ने बच्ची को छोड़ दिया और मौके से फरार हो गए. घटना के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली. भागते समय किडनैपर्स सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. पुलिस ने फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है और किडनैपर्स की पहचान की कोशिश की जा रही है. इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है.

ये भी पढें: Bulandshahr News: ‘दूल्हे को घोड़ी से नीचे गिराया, डीजे में की तोड़फोड़’, यूपी के बुलंदशहर में दलित पुलिसकर्मी की घुड़चढ़ी पर बवाल, 5 आरोपी गिरफ्तार (Watch Video)

दिनदहाड़े बच्ची के अपहरण की कोशिश

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 04, 2025 04:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).