देश

Maharashtra: एकनाथ शिंदे की हुंकार, कहा- हम हैं बालासाहेब के असली शिवसैनिक, स्पीकर ने हमें दी है मान्यता

CM एकनाथ शिंदे ने शनिवार को कहा "दोनों पक्ष चुनाव आयोग के सामने अपनी भूमिका रखेंगे. विधानसभा में दो तिहाई से ज्यादा लोग हमारे साथ हैं. हम बालासाहेब की शिवसेना हैं. यहां के स्पीकर ने हमें मान्यता दी है.

Maharashtra: एकनाथ शिंदे की हुंकार, कहा- हम हैं बालासाहेब के असली शिवसैनिक, स्पीकर ने हमें दी है मान्यता
सीएम एकनाथ शिंदे (Photo Credits : Twitter)

Who Is Real Shiv Sena: महाराष्ट्र में उद्धव सरकार गिरने के बाद एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार बन गई है. लेकिन अब शिवसेना (Shivsena) को हासिल करने के लिए असली लड़ाई चल रही है. CM एकनाथ शिंदे ने शनिवार को कहा "दोनों पक्ष चुनाव आयोग के सामने अपनी भूमिका रखेंगे. विधानसभा में दो तिहाई से ज्यादा लोग हमारे साथ हैं. हम बालासाहेब की शिवसेना हैं। यहां के स्पीकर ने हमें मान्यता दी है. इसका मतलब साफ है कि हम शिवसेना हैं बालासाहेब के विचार वाली शिवसेना हैं.

बगावत करके एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) फिलहाल महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बन चुके हैं और खुद के गुट को असली शिवसेना बता रहे हैं, जबकि उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) ने इस दावे को चुनौती दी है. दोनों के ही गुट शिवसेना और उसके चुनाव चिन्ह को अपने कब्जे में रखना चाहते हैं.

चुनाव आयोग (Election Commission) ने उद्धव और एकनाथ शिंदे गुट को 8 अगस्त तक साबित करने के लिए कहा है कि शिवसेना के असली दावेदार कौन हैं. अब दोनों गुटों को तय तारीख में 1 बजे तक दावे से संबंधित दस्तावेज जमा करने होंगे.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 23, 2022 01:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).