देश

Haryana: 18 से 59 साल के लोगों को फ्री में लगेगी वैक्सीन की बूस्टर डोज, 300 करोड़ रुपये का खर्च करेगी मनोहर सरकार

हरियाणा के 18-59 आयु वर्ग के लोगों को मुफ्त में बूस्टर डोज दी जाएगी, राज्य सरकार इसके लिए 300 करोड़ रुपये का खर्च वहन करेगी.

Haryana: 18 से 59 साल के लोगों को फ्री में लगेगी वैक्सीन की बूस्टर डोज, 300 करोड़ रुपये का खर्च करेगी मनोहर सरकार
वैक्सीनेशन (Photo Credits: Twitter)

25 अप्रैल: हरियाणा के 18-59 आयु वर्ग के लोगों को मुफ्त में बूस्टर डोज दी जाएगी. डीपीआर हरियाणा के मुताबिक राज्य सरकार इसके लिए 300 करोड़ रुपये का खर्च वहन करेगी. साथ ही सीएम मनोहर लाल ने कोरोना संक्रमण के मामलों में वृद्धि को देखते हुए लोगों से मास्क पहनने की अपील की है. उन्होंने लोगों से बार-बार हाथ-धोने जैसी सावधानियों का पालन करने का अनुरोध किया है. उन्होंने कहा कि सभी दिशा-निर्देशों का पालन करना कोरोना के खिलाफ लड़ाई में सबसे बड़ा हथियार है. कोरोना महामारी से लड़ने का दूसरा हथियार टीकाकरण है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 25, 2022 04:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).