देश

HP Election 2022: हिमाचल प्रदेश चुनाव के लिए BJP ने जारी की 62 उम्मीदवारों की सूची, सिराज विधानसभा सीट से CM जयराम ठाकुर लड़ेंगे चुनाव

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने 62 उम्मीदवारों की सूची जारी की. सीएम जयराम ठाकुर सिराज से, अनिल शर्मा मंडी से और सतपाल सिंह सत्ती ऊना से चुनाव लड़ेंगे. विधानसभा चुनाव 12 नवंबर को होंगे.

HP Election 2022: हिमाचल प्रदेश चुनाव के लिए BJP ने जारी की 62 उम्मीदवारों की सूची, सिराज विधानसभा सीट से CM जयराम ठाकुर लड़ेंगे चुनाव
Jai Ram Thakur (Photo Credits Twitter)

Himachal Pradesh Election 2022: कांग्रेस ने मंगलवार को हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए 46 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है. कांग्रेस के एक दिन बाद बुधवार यानी आज बीजेपी ने अपने 62 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है. बीजेपी की तरह से जारी सूची के अनुसार सीएम जयराम ठाकुर सिराज से, अनिल शर्मा मंडी से और सतपाल सिंह सत्ती ऊना से चुनाव लड़ेंगे. हिमाचल प्रदेश 12 नवंबर को वोट डाले जाने के बाद वोटों की गिनती 8 दिसंबर को की जाएगी.

बता दें कि हिमाचल प्रदेश में विधानसभा की कुल 68 सीटें हैं. इनमें 20 सीटें आरक्षित हैं. 17 सीटें अनुसूचित जाति (SC) के लिए और 3 सीटें अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए रिजर्व हैं. 2017 में बीजेपी ने राज्य में हुए चुनाव में पूर्ण बहुमत से जीत दर्ज करने के बाद सरकार बनाई थी. बीजेपी को जहां 44 तो कांग्रेस को 21 सीटों पर जीत मिली थी. एक सीट पर CPIM और दो सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार जीते थे.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 19, 2022 08:49 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).