Bansuri Swaraj Attack on CM Kejriwal: बीजेपी नेता बांसुरी स्वराज ने सीएम केजरीवाल पर कसा तंज, कहा- चोर की दाढ़ी में तिनका है, देखें VIDEO
पूर्व विदेश मंत्री स्व. सुषमा स्वराज की बेटी और बीजेपी नेता बांसुरी स्वराज ने सीएम केजरीवाल पर तंज कसा है.
Bansuri Swaraj Attack on CM Kejriwal: पूर्व विदेश मंत्री स्व. सुषमा स्वराज की बेटी और बीजेपी नेता बांसुरी स्वराज ने सीएम केजरीवाल पर तंज कसा है. उन्होंने कहा कि PMLA एक्ट के तहत जब भी समन जारी किया जाता है, तो आपको एजेंसी के सामने पेश होना होता है. लेकिन अपनी कट्टर ईमानदारी का बखान करने वाले अरविंद केजरीवाल जांच एजेंसी के सामने पेश नहीं हो रहे हैं. यह चोर की दाढ़ी में तिनके वाली बात नहीं है तो क्या है?
दरअसल, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली उच्च न्यायालय में एक नई याचिका दायर कर अपने खिलाफ कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं करने की मांग की है. बीते बुधवार को HC में उनके वकीलों ने कहा था कि उन्हें आशंका है कि ED सीएम केजरीवाल को गिरफ्तार कर लेगी. ऐसे में अगर उन्हें सुरक्षा दी जाती है तो वे पेश होने के लिए तैयार हैं.
वीडियो देखें:
#WATCH दिल्ली: भाजपा नेता बांसुरी स्वराज ने कहा, "अरविंद केजरीवाल सभी को नसीहत देते थे और अपनी कट्टर ईमानदारी का बखान करते थे... PMLA एक्ट के तहत जब भी समन जाता है तो आपको एजेंसी के सामने पेश होना होता है... क्या, चोर की दाढ़ी में तिनके वाली बात है? इसलिए अरविंद केजवीराल इतना डर… https://t.co/Pb8d7KFLwn pic.twitter.com/TTWDraY8W2
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 21, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 21, 2024 11:31 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

