देश

वाह रे बिहार का सुशासन! मोतिहारी में परीक्षा केंद्र पर बत्ती हुई गुल, तो कार की हेडलाइट की रोशनी में हुआ 12वीं का एग्जाम (VIDEO)

बिहार के मोतिहारी से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां के महाराजा हरेंद्र किशोर कॉलेज में मंगलवार को सरकारी वाहनों की रोशनी में करीब 400 लड़कियों ने अपना हिंदी की पेपर लिखा. दरअसल परीक्षा केंद्र पर लाइट काटने से अंधेरा हो गया था.

वाह रे बिहार का सुशासन! मोतिहारी में परीक्षा केंद्र पर बत्ती हुई गुल, तो कार की हेडलाइट की रोशनी में हुआ 12वीं का एग्जाम (VIDEO)
परीक्षा केंद्र में छाया अँधेरा (Photo Credits: ANI)

बिहार के मोतिहारी में महाराजा हरेंद्र किशोर कॉलेज में मंगलवार को सरकारी वाहनों की रोशनी में करीब 400 लड़कियों को हिंदी की परीक्षा देने के लिए मजबूर होना पड़ा. दरअसल दूसरी पाली का एग्जाम दोपहर 1.45 बजे शुरू होने वाली थी, लेकिन "कुप्रबंधन" के कारण यह शाम 4.30 बजे शुरू हुई. संयोग से बिजली भी कट गई और सूरज ढलते ही परीक्षा कक्ष में अंधेरा छाने लगा. जिसके बाद वहां खड़ी कुछ गाड़ियों के हेडलाइट को जलाया गया और उसी की रोशनी में विद्यार्थियों को अपना पेपर लिखना पड़ा.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 03, 2022 03:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).