Patna: छात्रों ने गंगा घाट को ही बना लिया क्लासरूम, रेलवे और SSC की तैयारी के लिए सुबह 6 बजे से होता है TEST
पटना कॉलेज घाट पर हजारों छात्र रेलवे और एसएससी (SSC) परीक्षा की तैयारी करते हैं. एक इंजीनियर एसके झा इन परीक्षाओं की तैयारी में उनकी मदद करते हैं.
बिहार: पटना कॉलेज घाट पर हजारों छात्र रेलवे और एसएससी (SSC) परीक्षा की तैयारी करते हैं. एक इंजीनियर एसके झा इन परीक्षाओं की तैयारी में उनकी मदद करते हैं. SK झा ने बताया कि, "हम शनिवार-रविवार को सुबह 6 बजे टेस्ट आयोजित करते हैं, जिसमें करीब 12,000 से 14,000 छात्र शामिल होते हैं. मैं पिछले 2 महीनों से यह मुफ्त कर रहा हूं."
स्थानीय रिपोर्ट के अनुसार, तस्वीर में जो बच्चे दिख रहे हैं उनमें से ज्यादातर पटना यूनिवर्सिटी (Patna University) के स्टूडेंट्स हैं. ये छात्र-छात्राएं रोज सुबह 4 से 6 बजे के बीच गंगा घाट पर इकट्ठा होते हैं और परीक्षाओं की तैयारी करते हैं. दरअसल पटना विश्वविद्यालय और इससे मान्यता प्राप्त कई कॉलेज जैसे पटना कॉलेज, साइंस कॉलेज गंगा घाट के किनारे स्थित हैं. लंबे समय से अक्सर इन कॉलेजों के स्टूडेंट्स को गंगा किनारे बैठकर पढ़ाई करते देखा जाता रहा है.
Kids in Patna, Bihar studying for competitive exams on the banks of river Ganges. It's a picture of hope and dreams.
via @ParagonWorli18 pic.twitter.com/4yLn6mmWD9
— Harsh Goenka (@hvgoenka) April 4, 2022
Bihar | Thousands of students prepare for Railways & SSC exams at Patna College Ghat. SK Jha, an engineer, helps them prepare for these exams
He says, "We organise tests on Sat-Sun at 6 am. Around 12,000-14,000 students come. I've been doing this free of cost for past 2 months." pic.twitter.com/VbIUVvhycZ
— ANI (@ANI) April 16, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 16, 2022 10:04 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

