देश

Bihar: सोनपुर के पंजाब नेशनल बैंक में दिन दहाड़े बदमाशों ने लूटे 12 लाख रुपये, दो सुरक्षागार्ड को मारी गोली, एक की मौत (Watch Video)

बिहार के सोनपुर में बदमाशों ने लूट और हत्या की वारदात को अंजाम दिया है. सोनपुर में स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में 5 बदमाशों ने धावा बोलकर बैंक से 12 लाख रुपये की लूट कर ली.

Bihar: सोनपुर के पंजाब नेशनल बैंक में दिन दहाड़े बदमाशों ने लूटे 12 लाख रुपये, दो सुरक्षागार्ड को मारी गोली, एक की मौत (Watch Video)

बिहार के सोनपुर में बदमाशों ने लूट और हत्या की वारदात को अंजाम दिया है. सोनपुर में स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में 5 बदमाशों ने धावा बोलकर बैंक से 12 लाख रुपये की लूट कर ली. इस दौरान बैंक के दो सुरक्षागार्ड को गोली भी मारी जिसमें से एक की मौत हो गई. दूसरा गंभीर रूप से घायल है. घायल सुरक्षाकर्मी को इलाज के लिए पीएमसीएच भेजा गया है.

घटना सोनपुर थाना क्षेत्र के डीआरएम ऑफिस के समीप की है. दिनदहाड़े बेखौफ लुटेरों ने गन प्वाइंट पर घटना को अंजाम दिया है. बैंक के अधिकारी और कर्मियों के अनुसार 12 लाख रुपये की लूट की बात कही जा रही है. लूट और हत्या की ये पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 13, 2023 04:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).