देश

Bihar Liquor Tragedy: बिहार के छपरा में जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 20 हुई, कुछ की हालत अभी भी गंभीर!

बिहार के छपरा में जहरीली शराब पीने से मौत का आंकड़ा बढ़ते ही जा रहा है. ताजा जानकारी के अनुसार मरने वालों की संख्या बढ़कर 20 हो गई है.

Bihar Liquor Tragedy: बिहार के छपरा में जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 20 हुई, कुछ की हालत अभी भी गंभीर!
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits: LatestLY)

Bihar Liquor Tragedy: बिहार के छपरा में जहरीली शराब पीने से बीमार लोगों में मरने वालों का आंकड़ा बढ़ते ही जा रहा है. ताजा जानकारी के अनुसार मरने वालों की संख्या बढ़कर 20 हो गई है. वहीं कहा जा रहा है कि यह संख्या और बढ़ सकती है. क्योंकि कुछ अस्पताल में इलाजकरा रहे लोगों में कुछ की संख्या अभी भी गंभीर बताई जा रही है. बता दें कि छपरा के इशूवापुर और मशरख में जहरीली शराब पीने से बड़ी संख्या में लोगो बीमार पड़ गए. अस्पताल में भर्ती करवाने के बाद एक के बाद एक लोगों की मौते हो रही है.

वहीं जहरीली शराब को लेकर बिहार विधानसभ में जमकर हंगामा हुआ, विपश ने इस मामले पर बिहार सरकार से सवाल पूछा तो भड़कते हुए नीतीश कुमार ने व‍िपक्ष (भाजपा) के सदस्‍यों से कहा क‍ि जब शराबबंदी कानून बना था तब तो साथ थे. गुस्‍से में च‍िल्लाते हुए उनका एक वीड‍ियो भी सोशल मीड‍िया पर वायरल हुआ. जिसमें नीतीश कुमार विपक्ष पर भड़क रहे हैं.

ANI Tweet:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 14, 2022 06:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).