देश

Bihar: विधानसभा परिसर में शराब की बोतलें मिलने पर सीएम नीतीश कुमार ने जांच की बात कही, स्पीकर ने कहा- होनी चाहिए कार्रवाई

बिहार विधानसभा कैम्पस में शराब की बोतल मिलने सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि मैं मुख्य सचिव और डीजीपी को इस मामले में जांच करने के लिए कहूंगा. सदन में शराब की बोतलें आ जाएं यह कोई सामान्य बात नहीं है. ऐसा करने वाले को बख्शा नहीं जाना चाहिए.

Bihar: विधानसभा परिसर में शराब की बोतलें मिलने पर सीएम नीतीश कुमार ने जांच की बात कही, स्पीकर ने कहा- होनी चाहिए कार्रवाई
सीएम नीतीश कुमार व विजय कुमार सिन्हा (Photo Credits ANI)

बिहार विधानसभा कैम्पस में शराब की बोतलें (Bottles of liquor) मिलने के बाद सियासत गर्म हो गई है. तेजस्वी ने इस मामले में सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar)  पर हमला बोलते हुए जनता से माफी मांगने की मांग की है. वहीं सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि मैं मुख्य सचिव और डीजीपी को इस मामले में जांच करने के लिए कहूंगा. सदन में शराब की बोतलें आ जाएं यह कोई सामान्य बात नहीं है. मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसा करने वाले को बख्शा नहीं जाना चाहिए. उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए. वहीं बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा (Vijay Kumar Sinha) ने कहा कि मैं सदन के नेता सीएम नीतीश कुमार से कहना चाहूंगा कि इस मामले में कार्रवाई कार्रवाई जरूर होनी चाहिए.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 30, 2021 04:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).