Bihar: पटना में TET-CTET पास युवा नौकरी की मांग को लेकर कर रहे थे प्रदर्शन, पुलिस ने दौड़ा-दौड़ा कर बेरहमी से पीटा (Watch Video)
बिहार के पटना में शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) और केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) की परीक्षा पास करने वाले युवा नौकरी की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे. लेकिन इन युवाओं पर पुलिस ने जमकर लाठीचार्ज किया.
- Read in
- हिंदी
बिहार के पटना में शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) और केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) की परीक्षा पास करने वाले युवा नौकरी की मांग को लेकर मंगलवार को प्रदर्शन कर रहे थे. लेकिन इन युवाओं पर पुलिस ने जमकर लाठीचार्ज किया. पुलिस द्वारा लाठीचार्ज के वीडियो भी सामने आया है. वीडियो में देखा जा रहा है कि पुलिस युवकों को दौड़ा-दौड़ा कर मार रही है. यह भी पढ़े: Agnipath Scheme Protest: अग्निपथ योजना पर बिहार में बवाल जारी, आगजनी के साथ हाईवे किया जाम, रेलवे ट्रैक पर उतरे युवा
दरअसल ये प्रदर्शनकारी युवा अपनी नियुक्ति के लिए महत्वपूर्ण आधिकारिक अधिसूचना जारी करने में देरी के खिलाफ लगातार आंदोलन कर रहे हैं. उम्मीदवारों का कहना है कि दो पात्रता परीक्षाओं में उत्तीर्ण होने के बावजूद वे बेरोजगार हैं, उन्होंने दावा किया कि शिक्षा मंत्रालय ने पूर्व में लिखित में घोषणा की थी कि अधिसूचना जल्द जारी की जाएगी. लेकिन अभी तक कुछ भी नहीं किया गया है.
Video:
#WATCH | Police lathi-charge aspirants qualified for Bihar Teachers’ Eligibility Test (TET) and Central Teachers’ Eligibility Test (CTET) holding protest against the state government demanding their recruitment, in Patna pic.twitter.com/G5aXGd2om9
— ANI (@ANI) December 13, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 13, 2022 04:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

