Agnipath Scheme Protest: अग्निपथ योजना पर बिहार में बवाल जारी, आगजनी के साथ हाईवे किया जाम, रेलवे ट्रैक पर उतरे युवा
सेना में भर्ती के लिए लाई गई 'अग्निपथ स्कीम' का विरोध और तेज हो गया है. आज बिहार के जहानाबाद, बक्सर में छात्रों ने बवाल किया है. वहां छात्रों ने सड़कों को जाम किया और आगजनी भी हुई.
बिहार: मोदी सरकार की ओर से सेना में भर्ती के लिए लाई गई 'अग्निपथ स्कीम' का विरोध और तेज हो गया है. आज बिहार के जहानाबाद, बक्सर में छात्रों ने बवाल किया है. वहां छात्रों ने सड़कों को जाम किया और आगजनी भी हुई. अग्निपथ के विरोध में छात्रों ने आरा में रेलवे ट्रैक को जाम कर दिया है. इससे पहले बक्सर, मुजफ्फरपुर, गया में भी विरोध हुआ था. सेना में चार साल की भर्ती वाली इस स्कीम से नाराज युवाओं ने कल पत्थरबाजी भी की थी. छात्रों का कहना था कि केंद्र सरकार की ये योजना गलत हैं इसमें चार साल में रिटायर कर दिया जाएगा, फिर हम आगे हम करेंगे?
केंद्र सरकार तीनों सेनाओं में चार साल के लिए युवाओं को भर्ती करने के लिए 'अग्निपथ' योजना लेकर आई है. योजना के तहत इस साल 46 हजार अग्निवीरों की नियुक्ति की जाएगी. इसके लिए 17.5 से 21 साल के युवा भर्ती हो सकेंगे. भर्ती का काम 90 दिन में शुरू हो जाएगा.
#WATCH बिहार: मुंगेर में कई युवाओं ने सशस्त्र बलों के लिए हाल ही में घोषित हुए #AgnipathRecruitmentScheme को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। pic.twitter.com/FnuhmnsTbr
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 16, 2022
#WATCH | Bihar: Youth demonstrate in Chhapra, burn tyres and vandalise a bus in protest against the recently announced #AgnipathRecruitmentScheme pic.twitter.com/Ik0pYK26KY
— ANI (@ANI) June 16, 2022
#WATCH | Bihar: A huge crowd gathers in protest in Nawada, against the recently announced #AgnipathRecruitmentScheme for armed forces. pic.twitter.com/Sjr40Hr0M5
— ANI (@ANI) June 16, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 16, 2022 10:26 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

