देश

Police Lathi Charge in Patna: पटना में SC/ST आरक्षण मुद्दे पर प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज, यातायात बाधित करने पर लिया एक्शन; VIDEO

बिहार की राजधानी पटना में पुलिस ने एससी, एसटी आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया है.

Police Lathi Charge in Patna: पटना में SC/ST आरक्षण मुद्दे पर प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज, यातायात बाधित करने पर लिया एक्शन; VIDEO
Photo- ANI

Police Lathicharge in Patna: बिहार की राजधानी पटना में पुलिस ने एससी, एसटी आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया है. मुजफ्फरपुर, जहानाबाद और मधेपुरा समेत राज्य के अन्य हिस्सों में भी प्रदर्शनकारियों की पुलिस से झड़प की खबरे हैं. पुलिस ने बताया कि मुजफ्फरपुर में प्रदर्शनकारियों ने भारत बंद के समर्थन में नाकेबंदी की, जिससे कुछ समय के लिए वाहनों की आवाजाही बाधित हुई. जहानाबाद में प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रीय राजमार्ग-83 पर यातायात को रोकने की कोशिश की. पटना में भी सड़क को बाधित कर यातायात बाधित करने की कोशिश की गई, लेकिन सुरक्षा बलों ने उन्हें तुरंत खदेड़ दिया.

ये भी पढें: Bharat Bandh 2024: बिहार में पटना में भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने भारत बंद का किया आह्वान, जबरन बंद कराई दुकानें; VIDEO

पटना में SC/ST आरक्षण मुद्दे पर प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 21, 2024 01:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).