HIV Infected Wedding: बिहार के समस्तीपुर सदर अस्पताल में अनोखी शादी! एचआईवी संक्रमित युवक-युवती ने रचाया विवाह, देखें वीडियो
बिहार के समस्तीपुर सदर अस्पताल में अनोखी शादी देखने को मिला है. यहां एक HIV संक्रमित युवक और युवती अपनी आगे की जिन्दगी शुरू करने के लिए अस्पताल में शादी रचाई. शादी में अस्पताल के डॉक्टर कर्मी घराती और बाराती बनें.
HIV Infected Wedding: बिहार के समस्तीपुर सदर अस्पताल में अनोखी शादी देखने को मिला है. यहां एक HIV संक्रमित युवक और युवती अपनी आगे की जिन्दगी शुरू करने के लिए अस्पताल में शादी रचाई. शादी में अस्पताल के डॉक्टर कर्मी घराती और बाराती बनें. दरअसल एचआईवी संक्रमित युगल ने अपनी स्वास्थ्य समस्या के बावजूद उम्मीद नहीं छोड़ी और दोनों ने पारिवारिक जीवन शुरू करने का निर्णय लिया. उनके शादी के बाद समस्तीपुर में ही नहीं बल्कि पूरे बिहार में चर्चा का विषय है.
दोनों के बीच शादी करने को लेकर राजी होने पर समस्तीपुर के सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. गिरीश कुमार ने यह विवाह कराई. इस शादी में एआरटी सेंटर के काउंसलर विजय मंडल ने अहम भूमिका निभाई. उन्होंने जहां लड़की का कन्यादान किया, वहीं नवदंपति की गृहस्थी के लिए रसोई के बर्तन, कपड़े, बिस्तर और अन्य जरूरी सामान भी मुहैया कराया.
Video:
समस्तीपुर: HIV संक्रमित युवक-युवती ने सदर अस्पताल में रचाई शादी, बाराती और घराती बने डॉक्टर-कर्मी।#BiharNews #social pic.twitter.com/qF8VSyp2C6
— News18 Bihar (@News18Bihar) February 20, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 21, 2024 09:52 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

