Bihar Accident Video: कैमूर में भीषण हादसा, कंटेनर और कार की भिडंत में 9 लोगों की मौत, CM ने जताया शोक
कैमूर में रविवार देर शाम भीषण सड़क हादसा हुआ. यहां तीन गाड़ियों की भिड़ंत हुई. टक्कर इतना जबरदस्त था कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए. हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई.
बिहार: कैमूर में रविवार देर शाम भीषण सड़क हादसा हुआ. यहां तीन गाड़ियों की भिड़ंत हुई. टक्कर इतना जबरदस्त था कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए. हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई. हादसा मोहनिया थाना क्षेत्र के देवकली गांव के पास हुआ. सीएम नीतीश ने इस हादसे में मृत नौ लोगों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है. घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई.
कार सासाराम की तरफ से वाराणसी की ओर जा रही थी. कार जैसे ही देवकली गांव के समीप पहुंची, ड्राइवर का गाड़ी पर नियंत्रण नहीं रहा. तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी. इसके अनकंट्रोल कार डिवाइडर पार कर दूसरी तरफ चली गई, जहां सामने से आ रहे कंटेनर से जा टकराई. टक्कर लगते ही स्कॉर्पियो पलट गई.
VIDEO | Several killed after a car collided with a container in Bihar's Kaimur. More details are awaited. pic.twitter.com/wKkD4eTpBp
— Press Trust of India (@PTI_News) February 25, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 25, 2024 10:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

