Mumbai Police की बड़ी पहल, जारी किए निजी वाहनों के लिए कलर कोड वाले स्टीकर, देखें वीडियो
महाराष्ट्र में कोरोना का संक्रमण सबसे तेजी से बढ़ रहा हैं. राज्य में लागू सेक्शन 144 के दौरान मुंबई में वाहनों के यातायात को नियंत्रित करने के लिए मुंबई पुलिस ने एक बड़ी पहल की हैं. पुलिस ने निजी वाहनों के लिए तीन रंग वाले अलग-अलग स्टीकर जारी करने का फैसला किया है. शहर में सिर्फ कलर कोडेड वाहन चल सकेंगे.
मुंबई में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच मुंबई पुलिस ने शनिवार को निजी वाहनों के लिए तीन रंग वाले अलग-अलग स्टीकर जारी करने का फैसला किया है. शहर में सिर्फ कलर कोडेड वाहन चल सकें, पुलिस द्वारा जारी किये गए कलर कोड के अनुसार मुंबई पुलिस आयुक्त हेमंत नागराले ने शनिवार को बताया कि मुंबई में अब निजी वाहनों पर तीन कलर कोड वाले स्टीकर लगाए जाएंगे. धारा 144 के तहत शहर में सिर्फ कलर कोडेड वाहन चल सकेंगे. उन्होंने बताया कि डाक्टर, एंबुलेंस सहित मेडिकल सेवा वाले वाहनों के लिए लाल और सब्जी, फल, दुध, बेकरी आदि खाद्य पदार्थ वाले वाहनों के लिएहरे रंग का स्टिकर होगा. जबकि बीएमसी कर्मचारी, बिजली विभाग, टेलिफोन विभाग, मीडिया सहित आवश्यक सेवा वाले अन्य वाहनों के लिए पीले रंग का स्टीकर होगा.
Distributing The Stickers Of Safety!
Mumbai Police personnel distributing 'Essential Service Stickers' to people/services falling under the category at different check-points across the city.#StickerForEssentials#TakingOnCorona pic.twitter.com/uNCpIyHqtU
— Mumbai Police (@MumbaiPolice) April 17, 2021
देखें वीडियो:
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 17, 2021 08:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

