देश

Namo Bharat Trains: मोदी सरकार का बड़ा फैसला, रैपिड ट्रेनों को 'नमो भारत' के नाम से जाना जाएगा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल साहिबाबाद स्टेशन से रैपिड रेल का उद्घाटन करेंगें. रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) ट्रेनों को 'नमो भारत' के नाम से जाना जाएगा.

Namo Bharat Trains: मोदी सरकार का बड़ा फैसला, रैपिड ट्रेनों को 'नमो भारत' के नाम से जाना जाएगा
(Photo Credit : X)

दिल्ली-एनसीआर के लोगों को रैपिड एक्स ट्रेन (Rapid X train) की सुविधा जल्द मिलने जा रही है. नवरात्रि में इसका उद्घाटन किया जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल साहिबाबाद स्टेशन से रैपिड रेल का उद्घाटन करेंगें. रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) ट्रेनों को 'नमो भारत' (Namo Bharat Train) के नाम से जाना जाएगा.

ये ट्रेनें दिखने में मेट्रो ट्रेन के समान होंगी, लेकिन इनके कोच में सामान रखने की जगह लगेज कैरियर और मिनी स्क्रीन जैसी कई सुविधाएं होंगी. इसके अलावा ट्रेन में वाई-फाई और हर सीट पर मोबाइल और लैपटॉप चार्जिंग की सुविधा दी गई है. लोगों के आरामदायक सफर के लिए बैठने की व्यवस्था काफी अत्याधुनिक सीटों के साथ की गई है. ट्रेन में एडजेस्टेबल चेयर हैं. इसके साथ ही खड़े होने वाले यात्रियों के लिए भी विशेष इंतजाम किए गए हैं.

रैपिड रेल के लिए दो स्टेशन के बीच का किराया न्यूनतम 20 रुपये रखा गया है. मेट्रो में यही किराया 10 रुपये है. लेकिन अगर आप एक स्टेशन से दूसरे स्टेशन पर रैपिड रेल में जाना चाहते हैं तो 20 रुपये किराया देना होगा. वही प्रीमियम क्लास में दो स्टेशन के बीच का किराया राशि न्यूनतम 40 रुपये रखा गया है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 19, 2023 06:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).