जरुरी जानकारी

Alert: सोशल मीडिया पर 'डिजिटल विष कन्याओं' से सावधान! एक अश्लील कॉल और आप हो जाएंगे कंगाल

अश्लील कॉल व नग्न वीडियो रिकॉर्ड करके आपको ये लड़किया ब्लैकमेल करेंगी. रिश्तेदारों व सोशल साइट्स पर अपलोड करने की धमकी देकर करेगी आपसे लाखों रुपये लूट लेंगी.

Alert: सोशल मीडिया पर 'डिजिटल विष कन्याओं' से सावधान! एक अश्लील कॉल और आप हो जाएंगे कंगाल
File Photo

Sextortion: सोशल मीडिया पर विष फैला रही “डिजिटल विष कन्याओं” से सावधान रहे. झूठें प्यार व दोस्ती के बहाने ये आपको कंगाल बना सकती हैं. अश्लील कॉल व नग्न वीडियो रिकॉर्ड करके आपको ये लड़किया ब्लैकमेल करेंगी. रिश्तेदारों व सोशल साइट्स पर अपलोड करने की धमकी देकर करेगी आपसे लाखों रुपये लूट लेंगी.

सबसे पहले आपसे एक लड़की आपसे ऑनलाइन दोस्ती (Online Friendship) करेगी. फिर आपको रोमांटिक Video Call करने का ऑफर देगी. Sextortion: फेक ID से छात्र का बनाया अश्लील VIDEO, वायरल करने की धमकी से परेशान युवक ने की आत्महत्या

आप जैसे ही वीडियो कॉल (Girl Naked video call) स्वीकार करेंगे, सामने वाली लड़की अपने कपड़े उतारने लगेगी और आपका रिएक्शन रिकॉर्ड कर लेगी. इसके बाद आपके इस वीडियो का इस्तेमाल कर आपको धमकी दी जाएगी. जबरन आपसे पैसे मांगे जाएंगे. देशभर से ऐसे कई मामले सामने आए हैं.

 बचाव 
अनजान नंबरों से या उन लोगों से वीडियो कॉल लेने से बचें जिनसे आप अभी-अभी मिले हैं. यदि आप डेटिंग ऐप पर हैं और दूसरा व्यक्ति वीडियो कॉल के माध्यम से संवाद करना चाहता है, तो आपको ऐसा ऑफर स्वीकार करने से पहले हमेशा वेरिफाई करें.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 06, 2022 08:47 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).