News

Beating Retreat Ceremony 2025: पंजाब के अटारी-वाघा बॉर्डर पर बीटिंग रिट्रीट समारोह, भारतीय सेना दिखा रही दम, यहां देखें VIDEO

आज 26 जनवरी के मौके पर पंजाब के अमृतसर में अटारी-वाघा बॉर्डर पर बीटिंग द रिट्रीट समारोह का आयोजन किया गया था. इस समारोह में भारतीय जवानों में गजब का उत्साह देखने को मिला. इसे देखने के लिए काफी लोग यहां मौजूद थे.

Beating Retreat Ceremony 2025: पंजाब के अटारी-वाघा बॉर्डर पर बीटिंग रिट्रीट समारोह, भारतीय सेना दिखा रही दम, यहां देखें VIDEO
Credit-(X,@AHindinews)

अमृतसर, पंजाब: आज 26 जनवरी के मौके पर पंजाब के अमृतसर में अटारी-वाघा बॉर्डर पर बीटिंग द रिट्रीट समारोह का आयोजन किया गया था. इस समारोह में भारतीय जवानों में गजब का उत्साह देखने को मिला. इसे देखने के लिए काफी लोग यहां मौजूद थे. इस सेरेमनी को देखने के लिए बड़ी तादाद में लोग पहुंचते है. इस बार भी बड़ी तादाद में लोग इसे देखने पहुंचे. इस दौरान भारत माता की जय, हिंदुस्तान जिंदाबाद और वंदे मातरम के नारे भी लगाएं गए. बता दें की इस सेरेमनी में भारत की ओर से सीमा सुरक्षा बल के जवान और पाकिस्तान की ओर पाकिस्तानी रेंजर्स के सैनिक शामिल होते हैं. बता दें कि वाघा-अटारी बॉर्डर पर बीटिंग रिट्रीट समारोह का आयोजन 1959 में शुरू हुआ. इसके बाद से इसका आयोजन लगातार होता चला आ रहा है. इस सेरेमनी की अनोखी झलक इस वीडियो में देख सकते है.ये भी पढ़े:Republic Day Parade 2025 Live: 76वें गणतंत्र दिवस परेड में संस्कृति और साहस का महाकुंभ! लाइव देखें कर्तव्य पथ पर सैन्य शक्ति का अद्वितीय प्रदर्शन

अटारी-वाघा बॉर्डर पर बीटिंग द रिट्रीट का आयोजन 

 

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 26, 2025 05:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).