Cyclone Asani Updates: तेजी से बढ़ रहा है गंभीर चक्रवाती तूफान असानी, बंगाल-ओडिशा सहित कई राज्यों में मचा सकता है तबाही
आज भीषण चक्रवाती तूफान असानी ओडिशा और आंध्र प्रदेश के तट पर पहुंच जाएगा. इस दौरान हवा की रफ्तार 115 किलोमीटर प्रति रहेगी. देश के कई राज्यों में इस चक्रवात का असर देखने को मिलेगा. ओडिशा, असम, पश्चिम बंगाल और बिहार के साथ ही पूर्वी यूपी तक भारी से भारी बारिश हो सकती है.
Cyclone Asani Updates: आज भीषण चक्रवाती तूफान असानी ओडिशा और आंध्र प्रदेश के तट पर पहुंच जाएगा. इस दौरान हवा की रफ्तार 115 किलोमीटर प्रति रहेगी. देश के कई राज्यों में इस चक्रवात का असर देखने को मिलेगा. ओडिशा, असम, पश्चिम बंगाल और बिहार के साथ ही पूर्वी यूपी तक भारी से भारी बारिश हो सकती है.
मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक गंभीर चक्रवाती तूफान आसनी पिछले 6 घंटों के दौरान पश्चिम उत्तर-पश्चिम दिशा में 12 किमी प्रति घंटे की गति से आगे बढ़ा और पुरी से लगभग 590 किमी दक्षिण-पश्चिम और गोपालपुर, ओडिशा से लगभग 510 किमी दक्षिण-पश्चिम में है.
मौसम विभाग ने बतया कि सोमवार को ओडिशा के समुद्री तट की तरफ बढ़ रहे चक्रवाती तूफान ‘असानी’ की गति कुछ धीमी पड़ी है, लेकिन इसके तट तक पहुंचने पर चक्रवाती हवा की रफ्तार 115 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है और इससे तटवर्ती इलाकों में भारी तबाही हो सकती है.
Severe Cyclonic Storm Asani is about 590 km* southwest of Puri & about 510 km south-southwest of Gopalpur, Odisha: Meteorological Centre, Bhubaneswar
— ANI (@ANI) May 10, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 10, 2022 08:25 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

