केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ केजरीवाल को मिला शरद पवार का साथ, एनसीपी प्रमख बोले- यह दिल्ली तक सीमित मुद्दा नहीं
केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ एनसीपी प्रमुख शरद पवार केजरीवाल के समर्थन में उतर आए हैं. शरद पवार ने कहा, 'देश संकट में है और यह दिल्ली तक सीमित मुद्दा नहीं है.
केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ एनसीपी प्रमुख शरद पवार केजरीवाल के समर्थन में उतर आए हैं. शरद पवार ने कहा, 'देश संकट में है और यह दिल्ली तक सीमित मुद्दा नहीं है. एनसीपी और महाराष्ट्र की जनता सीएम केजरीवाल का समर्थन करेगी. हम केजरीवाल का समर्थन करने के लिए अन्य नेताओं से भी बात करेंगे. हमें सभी गैर-बीजेपी पार्टियों को एक साथ लाने पर ध्यान देना चाहिए.'
मुबंई में NCP प्रमुख शरद पवार के साथ एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, "शरद पवार ने हमें आश्वासन दिया है कि जब ये (दिल्ली सरकार के खिलाफ केंद्र के अध्यादेश को बदलने वाला) बिल राज्यसभा में आएगा तो इस बिल को वहां पास नहीं होने देंगे... ये दिल्ली की लड़ाई नहीं है, ये पूरे संघीय संरचना की लड़ाई है."
Mumbai | There is a crisis in the country and it’s not an issue limited to Delhi. NCP and the people of Maharashtra will support Kejriwal. We will also talk to other leaders to support Kejriwal. We must focus on bringing all non-BJP parties together: NCP chief Sharad Pawar pic.twitter.com/ockoeZrozc
— ANI (@ANI) May 25, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 25, 2023 05:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

