IND vs PAK मैच से घबराते हैं Anand Mahindra, तनाव से बचने के लिए अपनाते हैं ये खास तरीके
देश के जाने माने उद्योगपति आनंद महिंद्रा को भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला क्रिकेट मैच बेचैन कर देता है. इसका खुलासा खुद उन्होंने ट्वीटर पर किया है.
देश के जाने माने उद्योगपति आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) को भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला क्रिकेट मैच (India vs Pakistan T20 World Cup Match) बेहद बेचैन कर देता है. इसका खुलासा खुद उन्होंने ट्वीटर पर किया है. मैच के दौरान तनाव मुक्त रहने के लिए वो बेहद खास नुस्खे अपनाते हैं.
आनंद महिंद्रा का कहना है कि वो इंडिया-पाकिस्तान मैच के लिए तैयार है. हमेशा की तरह उन्होंने खुद के ऊपर एक नजरबट्टू स्प्रे लगा लिया है, ताकि कोई बैड लक उनके साथ ना रहे. इतना ही नहीं उनकी बगल में उन्होंने एक एंटी-स्ट्रेस बॉल भी रखी है और एक वरी बीड्स (लकड़ी के मोतियों से बना ब्रेसलेट) भी उनके पास में ही पड़ी है.
इतना ही नहीं, आनंद महिंद्रा ने कहा कि भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान वो अपने टीवी सेट को बंद ही रखते हैं. वहीं शाम को सिर्फ मैच के रिजल्ट की न्यूज आने का इंतजार करते हैं. इस तरह वह मैच के दौरान होने वाले तनाव से मुक्त रहते हैं.
And as always, I am ready for the #indiaVsPakistan match. Have doused myself with the anti-jinx spray & have my anti-stress ball & worry beads at my side. And my TV set firmly switched off! 😀Will only await news of the results in the evening… pic.twitter.com/nxnceKcw9B
— anand mahindra (@anandmahindra) October 23, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 23, 2022 04:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

