Rajasthan Earthquake: सुबह-सुबह जयपुर में कांपी धरती, 3.8 तीव्रता का आया भूकंप, जानमाल का नुकसान नहीं
राजस्थान में शुक्रवार सुबह रिक्टर पैमाने पर 3.8 तीव्रता का हल्का भूकंप दर्ज किया गया. अब तक कहीं से किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की कोई रिपोर्ट नहीं मिली है. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, आज सुबह लगभग 8.01 बजे राजस्थान की राजधानी जयपुर से 92 किमी उत्तर-पश्चिम में 3.8 तीव्रता का भूकंप आया.
राजस्थान में आज रिक्टर पैमाने पर 3.8 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने बताया कि जयपुर से 92 किमी उत्तर-पश्चिम में आज लगभग 8.01 बजे भूकंप के झटके महसूस किये गए. भूकंप पांच किलोमीटर की गहराई में था. अब तक कहीं से किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की सूचना नहीं मिली है.
गुरुवार तड़के जम्मू-कश्मीर के कटरा क्षेत्र में भूकंप का हल्का झटका महसूस किया गया. इसका केंद्र कटरा में था. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि भूकंप की तीव्रता 3.5 थी और यह सुबह तीन बजकर दो मिनट पर आया था.
Earthquake of Magnitude:3.8, Occurred on 18-02-2022, 08:01:24 IST, Lat: 27.55 & Long: 75.19, Depth: 5 Km ,Location: 92km NW of Jaipur, Rajasthan, India for more information Download the BhooKamp App https://t.co/1dNw4HD6pd @ndmaindia @Indiametdept pic.twitter.com/vnESAKZ0SK
— National Center for Seismology (@NCS_Earthquake) February 18, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 18, 2022 08:46 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

