Amravati Murder Case के मुख्य साजिशकर्ता इरफान शेख को 7 जुलाई तक NIA की कस्टडी में भेजा गया
उमेश कोल्हे अमरावती शहर में एक मेडिकल स्टोर चलाते थे. उन्होंने कथित तौर पर नूपुर शर्मा के समर्थन में उनकी टिप्पणियों के लिए कुछ वाट्सएप ग्रुपों पर एक पोस्ट को शेयर किया था.
Amravati Murder Case: अमरावती हत्याकांड के मुख्य साजिशकर्ता इरफान शेख (Irfan Sheikh) को 7 जुलाई तक NIA की कस्टडी में भेज दिया गया है.पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी इरफान शेख ने उमेश कोल्हे (Umesh Kolhe) की हत्या की साजिश रची और इसके लिए लोगों को शामिल किया था. इरफान शेख ने अन्य पांच आरोपियों को 10-10 हजार रुपए देने और भागने के लिए एक कार देने का वादा किया था.
उमेश कोल्हे अमरावती शहर में एक मेडिकल स्टोर चलाते थे. उन्होंने कथित तौर पर नूपुर शर्मा के समर्थन में उनकी टिप्पणियों के लिए कुछ वाट्सएप ग्रुपों पर एक पोस्ट को शेयर किया था. उन्होंने गलती से पोस्ट को एक ऐसे ग्रुप में शेयर कर दिया था, जिसमें कुछ मुस्लिम भी सदस्य थे. पुलिस के मुताबिक, उमेश ने ब्लैक फ्रीडम नाम के ग्रुप में नूपुर शर्मा के समर्थन वाला वॉट्सएप मैसेज को शेयर किया था.
अमरावती हत्याकाडं के मुख्य साजिशकर्ता इरफान शेख को 7 जुलाई तक #NIA कस्टडी में भेजा गया.#Amravati https://t.co/SPg8ioFKoK pic.twitter.com/e9DCwsFvi9
— Zee News (@ZeeNews) July 3, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 03, 2022 03:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

