देश

महाराष्ट्र की राजनीति हनुमान चालीसा के पाठ को लेकर गरमाई, मुंबई पुलिस ने अमरावती से निर्दलीय सांसद नवनीत राणा और उनके पति को किया गिरफ्तार

अमरावती से निर्दलीय सांसद नवनीत राणा ने सीएम उद्धव ठाकरे के आवास मातोश्री के बाहर हनुमान चालीसा का जाप करने के ऐलान के बाद महाराष्ट्र की राजनीति गरमा गई है. दिन भर तक चले गहमा-गहमी के बाद मुंबई पुलिस ने नवनीत राणा और उनके पति को रवि राणा को गिरफ्तार किया है.

महाराष्ट्र की राजनीति हनुमान चालीसा के पाठ को लेकर गरमाई, मुंबई पुलिस ने अमरावती से निर्दलीय सांसद नवनीत राणा और उनके पति को किया गिरफ्तार
नवनीत राणा और उनके पति रवि गिरफ्तार (Photo Credits ANI)

Hanuman Chalisa Controversy: अमरावती से निर्दलीय सांसद नवनीत राणा (Amravati MP Navneet Rana) और उनके पति रवि राणा द्वारा मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (CM Uddhav Thackeray) के आवास मातोश्री के बाहर हनुमान चालीसा का जाप करने के ऐलान के बाद महाराष्ट्र की राजनीति गरमा गई है. आज दिन भर तक चले गहमा-गहमी के बाद नवनीत राणा और उनके पति को रवि राणा को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया है. नवनीत राणा और उनके पति रवि के खिलाफ मुंबई पुलिस (Mumbai Police)  ने आईपीसी की धारा 153 A के तहत केस दर्ज किया है. फिलहाल नवनीत राणा और उनके पति रवि  को गिरफ्तार करके खार पुलिस स्टेशन लेकर पहुंची है. जहां पर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू है.

बता दें कि नवनीत राणा महाराष्ट्र के अमरावती लोकसभा क्षेत्र से निर्दलीय सांसद हैं, जबकि उनके पति रवि राणा अमरावती जिले के बडनेरा विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय विधायक हैं. नवनीत राणा को केंद्र सरकार की ओर से 'वाई श्रेणी' की सुरक्षा प्रदान की गई है. वहीं इसके पहले शुक्रवार को मुंबई पुलिस ने और उनके पति तथा बडनेरा से विधायक रवि राणा को शहर में कानून-व्यवस्था की स्थिति में व्यवधान नहीं डालने के लिए एक नोटिस जारी किया था.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 23, 2022 06:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).