Ambedkar Jayanti 2022: बाबा साहेब आंबेडकर की 131वीं जयंती पर मुंबई में काटा गया 131 किलो का केक, देखें तस्वीरें
संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की 131वीं जयंती पर मुंबई में 131 किलो का केक काटा गया. भोईवाड़ा में हुए इस कार्यक्रम में महाराष्ट्र की कैबिनेट मंत्री वर्षा एकनाथ गायकवाड़ भी मौजूद रहीं. आंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल 1891 को मध्य प्रदेश के महू में हुआ था.
भारत के संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की 131वीं जयंती पर मुंबई में 131 किलो का केक काटा गया. भोईवाड़ा में हुए इस कार्यक्रम में महाराष्ट्र की कैबिनेट मंत्री वर्षा एकनाथ गायकवाड़ भी मौजूद रहीं. आंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल 1891 को मध्य प्रदेश के महू में हुआ था.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह भीमराव आंबेडकर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की. उन्होंने कहा कि भारत की प्रगति में आंबेडकर का योगदान अमिट है. पीएम मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि. भारत की प्रगति में उन्होंने अमिट योगदान दिया है.’’ प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘आज देश के लिए उनके सपनों को पूरा करने की हमारी प्रतिबद्धता को दोहराने का दिन है.’’ इस ट्वीट के साथ मोदी ने विभिन्न कार्यक्रमों में बाबा साहेब आंबेडकर पर दिए अपने भाषणों पर आधारित एक वीडियो भी साझा किया.
Maharashtra | A 131 kg cake was cut on the eve of the 131st birth anniversary of Dr. B.R. Ambedkar at Bhoiwada, Mumbai, in the presence of cabinet minister Varsha Eknath Gaikwad (13.04) pic.twitter.com/eMYObzcfW4
— ANI (@ANI) April 14, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 14, 2022 09:36 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

