देश

Amarnath Yatra 2022: अमरनाथ यात्रा 30 जून से होगी शुरू, 11 अप्रैल से अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं श्रद्धालु

श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड (एसएएसबी) ने बुधवार को जानकारी दी है कि जो श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए जाना चाहते हैं वो 11 अप्रैल से अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. अमरनाथ यात्रा की शुरुआत 30 जून से होगी और समापन 11 अगस्त 2022 को होगा.

Amarnath Yatra 2022: अमरनाथ यात्रा 30 जून से होगी शुरू, 11 अप्रैल से अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं श्रद्धालु
अमरनाथ यात्रा 2022 (Photo Credits: Twitter)

Amarnath Yatra 2022: बाबा बर्फानी (Baba Barfani) के दर्शन की इच्छा रखने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी है. कोरोना संकट के चलते पिछले दो साल से बंद अमरनाथ यात्रा (Amarnath Yatra) इस साल 30 जून से शुरु होने जा रही है. श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड (एसएएसबी) ने बुधवार को जानकारी दी है कि जो श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए जाना चाहते हैं वो 11 अप्रैल से अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. बताया जा रहा है कि अमरनाथ यात्रा की शुरुआत 30 जून से होगी और करीब 43 दिनों बाद यात्रा का समापन 11 अगस्त 2022 को होगा. बर्फानी बाबा के दर्शन की चाह रखने वाले ऑफिशियल वेबसाइट http://jksasb.nic.in/register.aspx पर जाकर आसानी से अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं.

देखें ट्वीट-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 06, 2022 07:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).