Amarnath Yatra Bridge Collapse: अमरनाथ यात्रा बेस कैंप के पास पुल ढहा, दो फंसे हुए वाहनों को कड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया- VIDEO
जम्मू-कश्मीर के सरबल पहलगाम में अमरनाथ यात्रा बेस कैंप के पास एक पुल ढह गया. इस हादसे में दो ट्रक फंस गए थे, जिन्हें कड़ी मशक्कत के बाद निकाल लिया गया है. इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.
Amarnath Yatra Bridge Collapse: जम्मू-कश्मीर के सरबल पहलगाम में अमरनाथ यात्रा बेस कैंप के पास एक पुल ढह गया. इस हादसे में दो ट्रक फंस गए थे, जिन्हें कड़ी मशक्कत के बाद निकाल लिया गया है. इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. इससे पहले जुलाई 2023 में भी भारी बारिश के कारण पहलगाम के पास पुल गिर गया था. इसके चलते अमरनाथ यात्रा पर गए पुवायां, पूरनपुर, लखीमपुर और बिलसंडा के तीर्थयात्रियों को बेस कैंप पर ही रोक दिया गया था. बता दें, अमरनाथ यात्रा 29 जून को बालटाल और पहलगाम दोनों मार्गों से शुरू होगी. बुधवार को जम्मू-कश्मीर के दो वरिष्ठतम आईएएस अधिकारियों को यात्रा के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है. नोडल अधिकारी शाहिद इकबाल चौधरी हैं, जो बालटाल मार्ग के लिए नोडल अधिकारी होंगे, जबकि भूपिंदर कुमार पहलगाम मार्ग की निगरानी करेंगे.
अमरनाथ यात्रा बेस कैंप के पास पुल ढहा, फंसे हुए दो वाहन निकाले गए
Watch: A bridge collapsed near the Amarnath Yatra base camp in Sarbal Pahalgam, Jammu and Kashmir. Two trucks are stuck in the accident. However, there are no reports of any casualties. Efforts are underway to remove the vehicles stuck on the bridge. pic.twitter.com/WG7ffxbzPT
— IANS (@ians_india) June 20, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 20, 2024 09:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

