देश

Article 370 5th Anniversary: धारा 370 हटने की 5वीं वर्षगांठ आज, सुरक्षा को लेकर अमरनाथ यात्रा एक दिन के लिए रोकी गई- VIDEO

केंद्र की मोदी सरकार ने आज से पांच साल पहले 5 अगस्त 2019 को एक बड़ा फैसला लेते हुए जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाया था. धारा 370 की हटाने की 5वीं वर्षगांठ पर प्रशासन ने सुरक्षा को लेकर अमरनाथ यात्रा आज यानी एक दिन के लिए रोक दी हैं.

Article 370 5th Anniversary: धारा 370 हटने की 5वीं वर्षगांठ आज, सुरक्षा को लेकर अमरनाथ यात्रा एक दिन के लिए रोकी गई- VIDEO
Credit -Wikimedia commons

Article 370 5th Anniversary: केंद्र की मोदी सरकार ने आज से पांच साल पहले 5 अगस्त 2019 को एक बड़ा फैसला लेते हुए जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाया था. धारा 370 की  हटाने की 5वीं वर्षगांठ पर प्रशासन ने सुरक्षा को लेकर अमरनाथ यात्रा आज यानी एक दिन के लिए रोक दी हैं.   प्रशासन ने अमरनाथ यात्रा को रोकने के साथ ही जम्मू-कश्मीर समेत श्रीनगर में सुरक्षा बढ़ा दी हैं. आने जाने वाले लोगों पर शक होने पर तलाशी लेने के बाद ही जाने दे रही है. बता दें कि अमरनाथ यात्रा 29 जून 2024 को शुरू हुई थी. यह 52 दिनों के बाद 19 अगस्त को श्रावण पूर्णिमा और रक्षाबंधन के त्यौहार के साथ समाप्त होगी.  4 अगस्त तक 4.90 लाख से ज्यादा तीर्थयात्री अमरनाथ यात्रा कर चुके हैं.

आज अमरनाथ यात्रा  रहेंगी निलंबित:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 05, 2024 08:28 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).