क्रिकेट

Virat Kohli Visits Premanand Maharaj With Anushka Sharma: विराट कोहली पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ प्रेमानंद महाराज से की मुलाकात, टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के बाद लिया आशीर्वाद

इंग्लैंड दौरे से पहले आई इस खबर ने टीम इंडिया को तगड़ा झटका दिया है. 14 सालों के शानदार टेस्ट करियर में विराट कोहली ने न सिर्फ खुद को महान खिलाड़ियों की सूची में शामिल किया, बल्कि कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड भी अपने नाम किए. विराट कोहली ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए यह जानकारी दी.

Virat Kohli Visits Premanand Maharaj With Anushka Sharma: विराट कोहली पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ प्रेमानंद महाराज से की मुलाकात, टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के बाद लिया आशीर्वाद
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने प्रेमानंद से की मुलाकात (Photo Credits: Instagram)

Virat Kohli And Anushka Sharma Meets Premanand: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम (India National Cricket Team) के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है. इंग्लैंड दौरे से पहले आई इस खबर ने टीम इंडिया को तगड़ा झटका दिया है. 14 सालों के शानदार टेस्ट करियर में विराट कोहली ने न सिर्फ खुद को महान खिलाड़ियों की सूची में शामिल किया, बल्कि कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड भी अपने नाम किए. विराट कोहली ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए यह जानकारी दी. पहले टी20 और अब टेस्ट क्रिकेट से विराट कोहली ने संन्यास ले लिया. विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से अचानक संन्यास लेकर सभी को चौंका दिया. क्रिकेटर विराट कोहली टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के अगले दिन वृंदावन पहुंचे. यहां उन्होंने केली कुंज आश्रम में प्रेमानंद महाराज (Premanand Maharaj) से आशीर्वाद लिया. विराट के साथ उनकी पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) भी साथ में रही.

विराट कोहली पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ प्रेमानंद महाराज से की मुलाकात:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on May 13, 2025 02:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).