देश

Akasa Air Flight Schedule: अकासा एयरलाइन 7 अगस्त को पहली बार उड़ान भरेगी, इन रूट शुरू होंगी सेवाएं

कंपनी की पहली कमर्शियल फ्लाइट 7 अगस्त को मुंबई-अहमदाबाद मार्ग पर परिचालित होगी. इसके अलावा कंपनी 13 अगस्त और 19 अगस्त से बेंगलुरु-कोच्चि और बेंगलुरु-मुंबई मार्गों पर सेवाएं शुरू करेगी.

Akasa Air Flight Schedule: अकासा एयरलाइन 7 अगस्त को पहली बार उड़ान भरेगी, इन रूट शुरू होंगी सेवाएं
Akasa Air

अकासा एयरलाइन (Akasa Airline) 7 अगस्त को पहली बार उड़ान भरेगी. बिग बुल के नाम से मशहूर दिग्गज निवेशक राकेश झुनझुनवाला के निवेश वाली एयरलाइन अकासा एयर 15 सितंबर से चेन्नई-मुंबई मार्ग पर उड़ानों का नियमित संचालन करेगी. कंपनी की पहली कमर्शियल फ्लाइट 7 अगस्त को मुंबई-अहमदाबाद मार्ग पर परिचालित होगी. इसके अलावा कंपनी 13 अगस्त और 19 अगस्त से बेंगलुरु-कोच्चि और बेंगलुरु-मुंबई मार्गों पर सेवाएं शुरू करेगी. कंपनी ने कहा कि वह हर महीने में दो अतिरिक्त विमान जोड़ेगी और 2023 के अंत तक उसके बेड़े में 18 विमान शामिल हो जाएंगे.

कंपनी ने कहा कि उसकी हर 12 महीने में 12 से 14 विमानों को अपने बेड़े में शामिल करने की योजना है. उसे अगले पांच साल में बोइंग से 72 एयरक्राफ्ट मिलने हैं.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 05, 2022 05:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).