देश

Air Force Day 2023: भारतीय वायु सेना दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पीएम मोदी, अमित शाह और योगी आदित्यनाथ समेत इन नेताओं ने दी शुभकामनाएं

भारतीय वायु सेना दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, अमित शाह, योगी आदित्यनाथ, नितिन गडकरी समेत इन नेताओं ने दी शुभकामनाएं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लिखा,'वायु सेना दिवस पर हमारे सभी वायु योद्धाओं और उनके परिवारों को बधाई! हमारी वायुसेना लगातार ऊंचाइयां छू रही है...

Air Force Day 2023: भारतीय वायु सेना दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पीएम मोदी, अमित शाह और योगी आदित्यनाथ समेत इन नेताओं ने दी शुभकामनाएं
वायुसेना दिवस पर इन नेताओं ने दी बधाई (Photo: X)

भारतीय वायु सेना दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पीएम मोदी, अमित शाह, योगी आदित्यनाथ, नितिन गडकरी समेत कई नेताओं ने शुभकामनाएं दी. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लिखा,'वायु सेना दिवस पर हमारे सभी वायु योद्धाओं और उनके परिवारों को बधाई! हमारी वायुसेना लगातार ऊंचाइयां छू रही है. देश को ऐसी मजबूत, साहसी और गतिशील वायु सेना पर गर्व है जो चुनौतियों का सामना करने के लिए हमेशा तैयार रहती है. मैं अपने प्रेरक नायकों को सलाम करती हूं जो न केवल आसमान की रक्षा करते हैं बल्कि मानवीय सहायता के लिए भी सबसे आगे रहते हैं. पीएम मोदी ने अपनी शुभकामना में लिखा, 'वायु सेना दिवस पर सभी वायु योद्धाओं और उनके परिवारों को शुभकामनाएं. भारत को भारतीय वायुसेना की वीरता, प्रतिबद्धता और समर्पण पर गर्व है. उनकी महान सेवा और बलिदान यह सुनिश्चित करते हैं कि हमारा आसमान सुरक्षित है.

बता दें कि भारत के आकाश की रक्षा करने वाली शक्तिशाली सेना, भारतीय वायु सेना, 8 अक्टूबर, 1932 को 'रॉयल इंडियन एयर फ़ोर्स' के रूप में अस्तित्व में आई. इस दिन को पूरे देश में भव्य परेड और समारोहों के आयोजन के साथ मनाया जाता है. यह भी पढ़ें: Air Force Day 2023: प्रयागराज के बमरौली वायु सेना स्टेशन पर वायु सेना दिवस सेलिब्रेट किया गया, देखें वीडियो

देखें पोस्ट:

पीएम मोदी:

अमित शाह:

नितिन गडकरी ने भी दी बधाई:

योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 08, 2023 08:52 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).