Ahmedabad Plane Crash: गुजरात के मेघानीनगर में एयर इंडिया की फ्लाइट क्रैश के बाद आईपीएल टीमें MI, PBKS, DC, CSK, LSG, GT, KKR और RR ने जताया दुख, सोशल मीडिया पर साझा की संवेदनाएं (देखें पोस्ट)
12 जून 2025 को अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई. विमान में 240 से अधिक लोग सवार थे, जिसमें 2 पायलट और 10 केबिन क्रू शामिल थे. यह हादसा अहमदाबाद के मेघाणी नगर इलाके के पास हुआ.
Ahmedabad Plane Crash: गुजरात के अहमदाबाद के मेघानीनगर इलाके में शुक्रवार, 12 जून को एयर इंडिया की फ्लाइट AI171 के क्रैश होने की दुखद घटना के बाद इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की कई प्रमुख टीमों ने शोक व्यक्त किया है. यह फ्लाइट लंदन जा रही थी और टेक-ऑफ के कुछ ही समय बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई. विमान में 200 से अधिक यात्री सवार थे. हादसे के तुरंत बाद घटनास्थल से उठता काले धुएं का गुबार और राहत-बचाव कार्य में जुटी टीमें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं. इस दर्दनाक घटना पर मुंबई इंडियंस (MI), पंजाब किंग्स (PBKS), दिल्ली कैपिटल्स (DC), चेन्नई सुपर किंग्स (CSK), लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG), गुजरात टाइटंस (GT), कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और राजस्थान रॉयल्स (RR) जैसी टीमों ने अपने-अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शोक संदेश साझा किए. इन टीमों ने हादसे में मारे गए लोगों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की और प्रभावित परिवारों के साथ एकजुटता जताई.
अहमदाबाद विमान हादसे पर मुंबई इंडियंस ने जताया दुख
— Mumbai Indians (@mipaltan) June 12, 2025
राजस्थान रॉयल्स द्वारा अहमदाबाद के सभी लोगों के लिए प्रार्थनाएं
Terrible news coming in from Ahmedabad. Praying for everyone onboard and their families. 🙏🙏🙏
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) June 12, 2025
अहमदाबाद विमान हादसे पर लखनऊ सुपर जायंट्स ने जताई संवेदना
— Lucknow Super Giants (@LucknowIPL) June 12, 2025
चेन्नई सुपर किंग्स ने हादसे पर जताया दुःख
Our thoughts are with the passengers, crew and the families impacted by the tragic Ahmedabad plane crash.
You are in our hearts and prayers.💔🙏
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) June 12, 2025
अहमदाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा
Sending prayers to everyone. 🙏 pic.twitter.com/IPDWE5ofLq
— Punjab Kings (@PunjabKingsIPL) June 12, 2025
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 12, 2025 06:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

