Tricolor Insulted in UK: अमृतपाल सिंह पर एक्शन के खिलाफ ब्रिटेन में खालिस्तानी समर्थकों का हंगामा, तिरंगे का किया अपमान
ब्रिटेन में खालिस्तानी समर्थकों ने हंगामा शुरू कर दिया है. इंडियन हाई कमीशन के बाहर खालिस्तानी समर्थकों ने जमकर हंगामा किया साथ ही तिरंगे का भी अपमान किया.
Tricolor Insulted in UK: पंजाब पुलिस का अमृतपाल सिंह अरेस्ट ऑपरेशन जारी है. वहीं अब तक पुलिस ने अमृतपाल सिंह और वारिस पंजाब दे के 112 समर्थकों को गिरफ्तार किया है. वहीं अमृतपाल सिंह को भगोड़ा घोषित कर दिया गया है. वहीं ब्रिटेन में खालिस्तानी समर्थकों ने हंगामा शुरू कर दिया है. इंडियन हाई कमीशन के बाहर खालिस्तानी समर्थकों ने जमकर हंगामा किया साथ ही तिरंगे का भी अपमान किया.
विदेश मंत्रालय ने बताया कि लंदन में भारतीय उच्चायोग के ख़िलाफ़ अलगाववादी और चरमपंथी तत्वों द्वारा भारतीय झंडा उतारने की घटना के संबंध में भारत के कड़े विरोध को व्यक्त करने के लिए आज देर शाम ब्रिटेन के वरिष्ठतम राजनयिक को तलब किया गया. ब्रिटिश सुरक्षा की पूर्ण अनुपस्थिति के लिए एक स्पष्टीकरण की मांग की गई जिसने इन तत्वों को उच्चायोग परिसर में प्रवेश करने की अनुमति दी थी. ब्रिटेन में भारतीय राजनयिक परिसरों और कर्मियों की सुरक्षा के प्रति UK सरकार की उदासीनता को भारत अस्वीकार्य मानता है.
लंदन में भारतीय उच्चायोग के ख़िलाफ़ अलगाववादी और चरमपंथी तत्वों द्वारा भारतीय झंडा उतारने की घटना के संबंध में भारत के कड़े विरोध को व्यक्त करने के लिए आज देर शाम ब्रिटेन के वरिष्ठतम राजनयिक को तलब किया गया: विदेश मंत्रालय
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 19, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 19, 2023 11:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

